विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: 'कई और बड़े पेड़ गिरेंगे', कांग्रेस सांसद के BJP का दामन थामते ही बढ़ी सियासी हचलच

Updated: Mon, 26 Feb 2024 03:43 PM (IST)

Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक है और उससे पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी का दामन ...और पढ़ें

'कई और बड़े पेड़ गिरेंगे', कांग्रेस सांसद के BJP का दामन थामते ही बढ़ी सियासी हचलच
'कई और बड़े पेड़ गिरेंगे', कांग्रेस सांसद के BJP का दामन थामते ही बढ़ी सियासी हचलच

HighLights

  1. भाजपा झारखंड में 14 लोकसभा सीट जीतेंगी- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  2. कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने विधिवत रूप से BJP की सदस्यता लीं

जागरण संवाददाता, घाटशिला। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सह सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने सोमवार को विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ले लीं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउंरी समेत अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को पार्टी में विधिवत ज्वाइनिंग करवाया।

इधर, गीता कोड़ा के भाजपा में ज्वाइन करते ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन रविंद्र राय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कल ही उन्हें इसकी जानकारी थी। आज विधिवत ज्वाइनिंग समारोह हुआ।

भविष्य में कई और पेड़ गिरेंगे- भाजपा नेता

रवींद्र राय ने कहा भविष्य में कई और पेड़ भी गिरेंगे तो पता चल जाएगा, जिससे उनका इशारा कई बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की तरफ था। हालांकि, उन्होंने आगे कौन भाजपा में शामिल होगा, इस पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। हां इतना जरूर कहा कि समय आने से सब पता चल जाएगा।

रवींद्र राय ने कहा कि भाजपा झारखंड के 14 लोकसभा सीट जीतेंगी। यही हमारा लक्ष्य है। रवींद्र राय सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के नाम पर राय मश्वरा लेने घाटशिला पहुंचे थे, जहां उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में उक्त बातें कहीं।