रेलवे स्टेशनों पर गूंजेंगे देशभक्ति के तराने: लेकिन नहीं प्रभावित होंगी ट्रेनों की घोषणाएं; एमआर सेल ने दिए सतर्कता के निर्देश
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर के रेलवे स्टेशनों पर 15 अगस्त तक 19 चुनिंदा देशभक्ति गीत प्रसारित किए जाएंगे। हालांकि, ट्र ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।(AI Generated Image)
HighLights
स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति गीत बजेंगे।
15 अगस्त तक 19 चुनिंदा गीत प्रसारित किए जाएंगे।
ट्रेन घोषणाएं अप्रभावित रहेंगी, सुरक्षा पर जोर।
स्टेशनों पर गूंजेंगे ये 19 सदाबहार देशभक्ति गीत
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को देशप्रेम की भावना से सराबोर करने के लिए ऐ मेरे वतन के लोगों..., आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी..., अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों..., ऐ मेरे प्यारे वतन..., ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम..., अपनी आजादी को हम..., भारत का रहने वाला हूं..., छोड़ो कल की बातें..., कदम कदम बढ़ाए जा..., मेरा रंग दे बसंती चोला..., मेरे देश की धरती... और सारे जहां से अच्छा... जैसे प्रसिद्ध गीत बजाए जाएंगे।