शहर में लगातार हो रही बारिश से मौसमी बीमारियां का खतरा बढ़ा
जमशेदपुर में लगातार बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन अब यह मुसीबत बन रही है। मौसम विभाग ने 13 मई तक 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिससे भारी बारिश, आं ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जमशेदपुर में 13 मई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट।
बारिश से गिरे पेड़, बिजली गुल, आवागमन प्रभावित।
24 घंटे में 11 MM बारिश, आंधी से कई जगह गिरे पेड़
सेहत पर मंडराया संकट: वायरल और डेंगू का अलर्ट
मौसम में आए इस अचानक बदलाव को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। चिकित्सकों का मानना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों और बुजुर्गों में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और फूड इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है।
अगले 4 दिन भारी, फिर बढ़ेगा पारा
प्रशासन की अपील: सतर्क रहें नागरिक
खराब मौसम के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। नगर निकाय और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़े पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। जलजमाव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अगले छह दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
- 10 मई : 21.0 : 33.0
- 11 मई : 22.0 : 34.0
- 12 मई : 23.0 : 35.0
- 13 मई : 23.0 : 34.0
- 14 मई : 25.0 : 36.0
- 15 मई : 26.0 : 38.0