बिजली विभाग का बड़ा एक्शन : जमशेदपुर की 51 संस्थाओं पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया, कट सकता है कनेक्शन
जमशेदपुर में बिजली विभाग ने 51 निजी संस्थानों पर 5 करोड़ से अधिक के बकाया बिजली बिल को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। समय पर भुगतान न होने पर कनेक्शन का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जमशेदपुर में 51 निजी संस्थानों पर 5 करोड़ से अधिक बकाया।
बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए।
भुगतान न होने पर कनेक्शन कटेंगे और कानूनी कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भीषण गर्मी के दौरान शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के बाद, अब बिजली विभाग बकाया राजस्व वसूली को लेकर एक्शन मोड में आ गया है।
जमशेदपुर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के 51 निजी संस्थानों पर 5 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग ने इन सभी बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विद्युत विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो न सिर्फ बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे, बल्कि संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
नोटिस जारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
जमशेदपुर सर्किल के अधीक्षण विद्युत अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को औपचारिक नोटिस भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समय सीमा बीतने के बाद विभाग बिना किसी रियायत के नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कनेक्शन जारी रखने के लिए जल्द से जल्द बकाए बिल का भुगतान करें।
प्रमुख बकायेदार संस्थान और उनकी बकाया राशि:
विभाग द्वारा जारी सूची में शामिल कुछ प्रमुख बड़े बकायेदारों के नाम इस प्रकार हैं:
संस्थान का नाम और स्थान बकाया राशि (रुपये में)
- नोडी ऑटो, गम्हरिया 98,78,135
- मेटल ओम टेक्निक, गदरा 44,09,934
- सेठी फूड, गम्हरिया 38,57,487
- जयगुरू राइस मिल, घाटशिला 23,28,162
- बिनोद सिंह होटल, पारडीह 21,64,428
- नेशनल बिल्डर, मानगो 9,56,036
- अमूल इंडस्ट्रीज, फदलोगोड़ा 4,50,553
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 2,56,582
- बैजनाथ शर्मा राइस मिल, चाकुलिया 2,33,251
- चीफ टाउन एडमिनिस्ट्रेशन, टिस्को 2,13,383
- अवध डेंटल कॉलेज, भिलाई पहाड़ी 1,73,355
इसके अलावा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क पर 70,338 रुपये और बालाजी मिनरल्स धालभूमगढ़ पर 55,155 रुपये का बकाया है।
राजस्व संग्रह बढ़ाने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
-
अजीत कुमार, विद्युत महाप्रबंधक, जमशेदपुर एरिया बोर्ड