OperationZeroTolerence: जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो माह में 36 नशा तस्कर और 31 आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने जुलाई और अगस्त में 'ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस' चलाकर अपराध पर लगाम कसी। इस अभियान में 36 नशा ...और पढ़ें

पुलिस ने अभियान के दौरान नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई की।
HighLights
जुलाई-अगस्त में चला 'ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस' अभियान।
36 नशा तस्कर और 31 हथियार सप्लायर गिरफ्तार।
भारी मात्रा में गांजा, ब्राउन शुगर और हथियार जब्त।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर में बढ़ते अपराध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने जुलाई और अगस्त में विशेष ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’अभियान चलाया।
पुलिस ने अभियान के दौरान नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई की:
- मादक पदार्थों पर कार्रवाई: नशे के कारोबार के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।
- अवैध हथियारों की बरामदगी: हथियार तस्करों के खिलाफ 10 मामले दर्ज कर 31 आरोपियों को दबोचा गया। इनके पास से 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
- अड्डेबाजी पर लगाम: संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग के दौरान 2,000 से अधिक लोगों की जांच की गई। इनमें से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 787 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पीआर बॉन्ड (PRBond) पर छोड़ा गया।
जमशेदपुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए यह विशेष निगरानी और कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
