Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुले में कचरा फेंकने वालों पर जमशेदपुर नगर निगम सख्त, वसूल गया ₹2000 जुर्माना

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

    मानगो नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने और मानसून की तैयारी के लिए कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. कचरा फेंकने वालों पर मानगो निगम ने 2000 रुपये का जुर्माना लगाया।

    2. शहर को स्वच्छ रखने के लिए विशेष जांच अभियान जारी रहेगा।

    3. मानसून में बाढ़ से निपटने को राहत शिविर, टीमें गठित।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने और मानसून के दौरान जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

    अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और नालियों में कचरा एवं गोबर फेंकने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

    फूड एंड सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास कुमार और संजय कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है।

    उन्होंने लोगों से कचरा केवल डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को देने तथा सार्वजनिक स्थानों और नालियों में कचरा न फेंकने की अपील की। साथ ही प्रतिदिन जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है।

    बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू

    मानसून और वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने और तटवर्ती बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की आशंका को ध्यान में रखते हुए राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार माइकिंग कराने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। नगर निगम ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- दो मंजिला कोचिंग में छात्रों के लिए पतला रास्ता, फायर सिस्टम भी खराब; जमशेदपुर में लखनऊ अग्निकांड के बाद सनसनी

    यह भी पढ़ें- साहिबगंज के राजमहल में जमीन विवाद ने ली जान, एक की मौत; परिवार के 3 सदस्य घायल

    खबरें और भी