जमशेदपुर के मानगो में सरकारी जमीन पर चलेगा बुलडोजर, साईं सूरज आश्रम समेत 16 अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई
जमशेदपुर के मानगो में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को धालभूम के SDO के निर्देश पर साईं सूरज आश्रम सहित 16 अतिक्र ...और पढ़ें

बुलडोजर की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
SDO धालभूम के निर्देश पर होगी कार्रवाई
साईं सूरज आश्रम सहित 16 अतिक्रमणकारी चिन्हित
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो अंचल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अर्णव मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं खाली की जमीन
प्रशासन के अनुसार, झारखंड पब्लिक लैंड एनक्रोचमेंट (JPLE) वादों से संबंधित भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर खुद अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने विधिसम्मत कार्रवाई का निर्णय लिया है। SDO ने मानगो अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को पत्र जारी किया है।
जारी किए गए पत्र में दंडाधिकारी, वरीय दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की जाएगी।
हालांकि, यदि किसी भूमि को लेकर न्यायालय का स्थगनादेश (StayOrder) होगा, तो उसका अध्ययन कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
इन 16 अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई:
प्रशासन द्वारा चिन्हित सूची के अनुसार मुख्य रूप से इन लोगों व संस्थानों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा:
- साईं सूरज आश्रम
- भालु यादव
- महेंद्र यादव
- रमेश प्रसाद
- सुरेंद्र यादव
- शंकर यादव
- मनोज गौड़
- राजू राय
- नवीन रूही दास
- ललन यादव
- अखई कैवर्त
- जेएल शर्मा
- मनोहर कैवर्त
- गनौरी वर्मा
- हरि भुइयां
- रिंकू दास