जमशेदपुर के थाने पहुंचा था चरित्र का प्रमाण लेने, दारोगा से हो गई भिड़ंत... दामन दागदार
जमशेदपुर के आजादनगर थाने में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने गए जावेद अख्तर पर पुलिस अधिकारी से हाथापाई और गाली-गलौज का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)
HighLights
युवक ने चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान पुलिस अधिकारी से की बदसलूकी।
दारोगा मनोज सिंह की शिकायत पर जावेद अख्तर पर FIR दर्ज।
जावेद पर कार टक्कर और मारपीट के दूसरे मामले में भी आरोप।
थाना प्रभारी के कक्ष में घुसकर बदसलूकी
दूसरे मामले में मां को कार से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप
जावेद अख्तर के खिलाफ आजादनगर थाने में एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। ओल्ड पुरुलिया रोड (नूर कॉलोनी) निवासी मो. नसीम की शिकायत पर जावेद अख्तर, उसके पुत्र रौनक खान और अहमदतुल्ला खान को आरोपी बनाया गया है।
नसीम का आरोप है कि आरोपियों ने तेज और लापरवाही से कार चलाते हुए उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। जब उसने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।