बिंदल मॉल गोलीकांड का रायपुर कनेक्शन: कार खराब हुई तो हत्थे चढ़े टीटू शर्मा और मनोज सरकार, वर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंग
जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने ...और पढ़ें

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर शहर से बाहर भाग निकले थे।
HighLights
जमीन और रेलवे ठेकेदारी विवाद में हुई थी फायरिंग।
पुलिस मुख्य शूटरों की तलाश में जुटी, जांच जारी।
ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी
बंगाल से छत्तीसगढ़ तक एसआईटी की छापेमारी
जमीन और रेलवे ठेकेदारी विवाद में हुई फायरिंग

11 राउंड फायरिंग में घायल हुए थे चार लोग
चार मुख्य शूटरों को सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में संचालित उडुपी रेस्टोरेंट में 11 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार मुख्य शूटरों को सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड पुलिस से मिले सटीक इनपुट के आधार पर सरगुजा पुलिस ने रविवार रात मणिपुर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को संदिग्ध अर्टिगा कार सहित दबोच लिया। पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा और जांच के कारणों से आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।
अर्टिगा कार से भाग रहे थे आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अर्टिगा वाहन से छत्तीसगढ़ की ओर भागे थे। झारखंड पुलिस ने सूचना दी कि संदिग्ध वाहन अंबिकापुर के रास्ते से गुजर सकता है।
इस इनपुट पर सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पूरे जिले में तुरंत नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
मणिपुर थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच के दौरान पुलिस को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आती दिखी। हुलिए और वाहन नंबर का मिलान होने पर पुलिस ने कार को रुकवाया। कार में चार युवक सवार थे।
शुरुआत में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वे टूट गए और जमशेदपुर के उडुपी रेस्टोरेंट में गोलीबारी करने का अपराध स्वीकार कर लिया।
वर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंग
उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और उनके साथी भोजन कर रहे थे।
उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ 11 राउंड फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। प्राथमिक जांच में इस वारदात के पीछे जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी में वर्चस्व की पुरानी रंजिश सामने आई है।
जमशेदपुर पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी
गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस ने चारों आरोपियों का स्थानीय स्तर पर मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
जमशेदपुर पुलिस की एक विशेष टीम अंबिकापुर पहुंच चुकी है। कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों शूटरों को विधिवत झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

