यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Crime News: शराब के नशे में धुत थी पत्नी, खाना बनाने की बात पर पति का खौल गया खून; फिर जो हुआ…
पोटका थाना क्षेत्र के सबरनगर में पति पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पत्नी शराब के नशे म ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- पति के बार-बार कहने के बाद भी खाना नहीं बना रही थी पत्नी
संवाद सूत्र, पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के सबरनगर में 25 वर्षीय कौशल्या देवी की हत्या पति धनुराम सबर ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कौशल्या देवी शराब के नशे में थी। पति खाना बनाने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था।
इसको लेकर आपस में लड़ाई हुई। आक्रोशित धनुराम ने कुल्हाड़ी से पत्नी की काटकर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी। पोटका थाना प्रभारी समीर कुमार तिर्की घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ पति धनुराम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पति ने हत्या की स्वीकारी बात
पत्नी की हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पत्नी खाना नहीं बना रही थी। गुस्सा में आकर हत्या कर दी। जख्मी हालत में घर में ही रखकर इलाज कर रहा था। जब स्थिति बिगड़ी तो उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कौशल्या सबर, सबरनगर के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थी जो आंगनबाड़ी के बच्चों को सेविका की अनुपस्थिति में पढ़ाया करती थी। साथ ही साथ भोजन पका कर बच्चों को खिलाने का कार्य करती थी।