Ghatshila Upchunav : जादूगोड़ा मंडल में JMM ने किया 665 वोटों का उलटफेर, BJP की परंपरा टूटी
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। जादूगोड़ा मंडल में, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता था, जे ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन की रिकॉर्ड जीत
जादूगोड़ा मंडल में 665 वोटों का उलटफेर
भाजपा के गढ़ में झामुमो की ऐतिहासिक सफलता
ग्रामीण समर्थन से बदल गए समीकरण
इसका मतलब कुल अंतर
345 (बीजेपी की पिछली बढ़त) + 320 (जेएमएम की इस बार की बढ़त) = 665 वोटों का उलटफेर।
यहां बीजेपी ने कुछ हद तक बढ़त बनाए रखी। व्यापारियों और यूसील कर्मचारियों का मतदान भाजपा के पक्ष में रहा, जो शहरी इलाकों में उनकी पकड़ को दर्शाता है।
ग्रामीण बूथों में बीजेपी को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण जनता ने जेएमएम का जबरदस्त समर्थन किया, जिससे पूरे मंडल का चुनावी समीकरण बदल गया।
घाटशिला उपचुनाव में जेएमएम की यह जीत सिर्फ सीट जीतना नहीं है, बल्कि उस इलाके में इतिहास बदलने के समान है। यहां बीजेपी हर बार बढ़त बनाती रही। जादूगोड़ा मंडल में मिली यह सफलता जेएमएम के लिए राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।