Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रधरपुर मंडल ने रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए निकाली छात्रवृत्ति, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:44 PM (IST)

    चक्रधरपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेल कर्मचारियों के बच्चों हेतु उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए हैं। ...और पढ़ें

    स्टाफ बेनिफिट फंडके तहत दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ गैर राजपत्रितकर्मचारी अपने एक बच्चे के लिए ले सकेंगे।

    स्टाफ बेनिफिट फंडके तहत दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ गैर राजपत्रितकर्मचारी अपने एक बच्चे के लिए ले सकेंगे।

    HighLights

    1. गैर-राजपत्रित कर्मचारी अपने एक बच्चे के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, बोनाफाइड प्रमाणपत्र अनिवार्य।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेलवे कर्मचारियों के बच्चों की उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
     
    स्टाफ बेनिफिट फंड (SBF) के तहत दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ पात्र गैर राजपत्रित (Non-Gazetted) रेलवे कर्मचारी अपने एक बच्चे (वार्ड) के लिए ले सकेंगे।
     

    पात्रता और अनिवार्य दस्तावेज 

    मंडल कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त सभी नियमित और तकनीकी डिग्री पाठ्यक्रम इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। 
     
    आवेदन जमा करते समय विद्यार्थी जिस संस्थान में अध्ययनरत है, वहां से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का बोनाफाइड प्रमाणपत्र (Bonafide Certificate) संलग्न करना अनिवार्य है। बिना बोनाफाइड प्रमाणपत्र के आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
     

    आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि 

    रेल कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। 
     
    पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। तय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले या अधूरे आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
     
    रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक कर्मचारी केवल एक ही वैध आवेदन जमा कर सकता है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए डुप्लीकेट या एक से अधिक आवेदन जमा करने पर उन्हें अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।