हजारीबाग में नगवां सिवाने नदी पुल के नीचे युवक के डूबने की खबर से मचा हड़कंप, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
हजारीबाग के इचाक में नगवां सिवाने नदी पुल के नीचे एक युवक के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया ...और पढ़ें

युवक के डूबने की खबर से मचा हड़कंप
HighLights
नगवां सिवाने नदी पुल के नीचे युवक डूबा।
इचाक पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे।
गोताखोरों को बुलाकर व्यापक अभियान शुरू।
जागरण संवाददाता, इचाक (हजारीबाग)। नगवां सिवाने नदी पुल के नीचे बुधवार को एक युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए युवक की तलाश शुरू कराई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण नदी में खोजबीन कर रहे हैं। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों को बुलाया जा रहा है, ताकि नदी में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा सके। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
युवक की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, गोताखोरों के पहुंचने के बाद नदी में तलाशी अभियान को और तेज किया जाएगा।
