Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खजाना मिला, खुशी नहीं... चांदी के सिक्के मिलने के बाद क्यों डर रहा हजारीबाग का परिवार? जुड़ी है वर्षों पुरानी कहानी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:14 AM (GMT+05:30)

    हजारीबाग के अमनारी गांव में बारिश से गिरी दीवार के मलबे से चांदी के सिक्के मिले हैं। परिवार पुरानी मान्यताओं और अंधविश्वास के कारण सिक्कों को छूने से ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. अमनारी गांव में बारिश से गिरी दीवार से चांदी के सिक्के मिले।

    2. परिवार पुरानी मान्यताओं और अंधविश्वास के कारण सिक्के छूने से डरा।

    मिथिलेश पाठक, टाटीझरिया (हजारीबाग)। बारिश के बीच अमनारी गांव में मिट्टी के पुराने घर की दीवार गिरने के बाद जमीन से निकले चांदी के सिक्कों ने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया है।

    घटना के करीब 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बैजू महतो के परिजनों ने सिक्कों को हाथ नहीं लगाया है। सिक्कों को लेकर परिवार में भय का माहौल है, जबकि गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

    बता दें कि, बारिश के कारण बैजू महतो के पुराने मिट्टी के घर की दीवार अचानक गिर जाने से उसके गाडे गए कलश के टूट जाने से चांदी के सिक्के बिखर गए थे।

    सात बार टूटा था बैलगाड़ी का पहिया’, मौत की भी चर्चा

    ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि वर्षों पहले बैजू महतो के पूर्वज जब इन सिक्कों को कहीं से लेकर गांव पहुंचे थे, तब रास्ते में सात बार बैलगाड़ी का पहिया टूट गया था। इतना ही नहीं इस दौरान कुछ लोगों की मौत होने की बात भी ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। हालांकि इन पुरानी घटनाओं की पुष्टि नहीं हुई है।

    इसी कथित घटना की वजह से परिवार के लोग सिक्कों को उठाने से डर रहे हैं। परिजनों में यह भय बना हुआ है कि कहीं सिक्कों को छूने या घर ले जाने से कोई अनहोनी न हो जाए। इस कारण चांदी के सिक्के मिलने के बाद भी वे उन्हें वहीं सुरक्षित छोड़ रहे हैं।

    पूर्वजों की धरोहर या अंधविश्वास

    सिक्कों को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण इसे पूर्वजों की ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं, तो कुछ लोग पुरानी मान्यताओं और अंधविश्वास के कारण इसे रहस्यमय घटना से जोड़कर देख रहे हैं। घटना ने गांव के लोगों के बीच जिज्ञासा के साथ-साथ भय का माहौल भी पैदा कर दिया है।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने घर वाले के निगरानी में सुरक्षित छोड़ा सिक्का

    मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद उपायुक्त के निर्देशानुसार सिक्कों को फिलहाल सुरक्षित रखने की बात कही गयी है। परिजनों ने मामले को लेकर अंचल अधिकारी को आवेदन भी दिया है। प्रशासनिक निर्देश के बाद सिक्कों को परिवार की निगरानी में सुरक्षित रखा जा रहा है।

    फिलहाल अमनारी गांव में मिट्टी की दीवार के मलबे से निकले चांदी के सिक्के चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। बारिश से गिरी एक पुरानी दीवार ने न केवल पूर्वजों की धरोहर को सामने ला दिया, बल्कि वर्षों पुरानी कथाओं और मान्यताओं को भी फिर से जीवित कर दिया है।