Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में किशोरी हत्याकांड की जांच को पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, स्वजनों से ली जानकारी

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:04 PM (IST)

    राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ स्थित कुसुंभा गांव का दौरा किया। टीम ने बहुचर्चित किशोरी हत्याकांड की विस्तृत जानकारी जुटाई। उन्ह ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जांच करने पहुंची टीम।

    घटनास्थल पर जांच करने पहुंची टीम।

    HighLights

    1. राष्ट्रीय महिला आयोग टीम ने किशोरी हत्याकांड की जांच की।

    2. टीम ने मृतका के स्वजनों से मिलकर बयान दर्ज किए।

    3. घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासन से जानकारी ली गई।

    संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बहुचर्चित किशोरी हत्याकांड को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की टीम विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा गांव पहुंची और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई।

    आयोग की टीम ने मृतका के स्वजनों से मुलाकात कर घटना के विभिन्न पहलुओं पर अलग-अलग बयान दर्ज किए। टीम ने मृतका के पिता, भाई और बहन से बातचीत कर घटना के दिन की परिस्थितियों की जानकारी ली।

    इसके अलावा ग्राम मुखिया दुलारचंद पटेल तथा गांव की एक महिला से भी अलग-अलग पूछताछ की गई, ताकि पूरे मामले की सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि समझी जा सके।

    घटनास्थल का किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, मनमोहन वर्मा और कंचन खट्टर ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। टीम ने उस स्थान का जायजा लिया, जहां से घटना जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई थीं।

    दौरे के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से अब तक की कार्रवाई और जांच की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचल अधिकारी नित्यानंद दास तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।

    टीम ने की जांच

    प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोग की टीम को जांच से संबंधित बिंदुओं और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी। गांव में आयोग की टीम के पहुंचने से एक बार फिर मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई।

    स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे से मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने और न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।