Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: कैमरून में फंसे हजारीबाग-गिरिडीह के 5 मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 02:30 AM (IST)

    हजारीबाग और गिरिडीह के पांच मजदूर कैमरून में फंसे हुए हैं। उन्होंने झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मजदूरों का कहना है कि उनके पास खाने-पीने के ...और पढ़ें

    अफ्रीका के कैमरून में फंसे पांच श्रमिकों ने लगाई गुहार। सांकेतिक तस्वीर

    अफ्रीका के कैमरून में फंसे पांच श्रमिकों ने लगाई गुहार। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूर

    2. सरकार से मदद की गुहार

    3. खाने-पीने की किल्लत, बीमार

    संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के एक बार फिर विदेश में फंसने का मामला सामने आया है। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के ऊंचाघना निवासी सुनील महतो, सुकर महतो, करगालो के चंद्रशेखर कुमार, डीलों महतो तथा गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी दिलचंद महतो अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं।

    श्रमिकों का आरोप है कि जिस कंपनी में वे काम कर रहे हैं, वहां उन्हें काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें रहने और खाने-पीने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    फंसे हुए श्रमिकों ने एक वीडियो जारी कर अपनी व्यथा बताई और जल्द से जल्द भारत वापस लाने की अपील की है। प्रवासी श्रमिकों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से इन सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई प्रवासी श्रमिक अधिक कमाई के लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं और कड़ी मशक्कत के बाद उनकी घर वापसी हो पाई थी।

    उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में सरकार के प्रयास से ट्यूनीशिया में फंसे 48 श्रमिकों की स्वदेश वापसी कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद श्रमिक पिछली घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोपीबल्लभपुर के श्यामा मंदिर में लाखाें की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें- जेल से जमानत पर निकले अपराधी ने जुगसलाई में की फायरिंग, पुलिस ने पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- SIR के सवाल पर झारखंड में राजनीतिक तूफान, मंत्री बोले-किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे




    खबरें और भी