Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार टीचर को कुचला, मौके पर मौत

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:23 AM (GMT+05:30)

    बरकट्ठा (हजारीबाग) के सकरेज फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चतरा जिले के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. बरकट्ठा फोरलेन पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।

    2. चतरा के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर आजाद की मौत।

    3. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हादसा।

    संवाद सूत्र, बरकट्ठा (हजारीबाग)। बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सकरेज फोरलेन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    मृतक की पहचान गयपहाड़ी निवासी चंद्रशेखर आजाद (पिता: गुलाबचंद महतो) के रूप में हुई है। वह चतरा जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोकी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

    जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद रोज की तरह शुक्रवार सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे।

    इसी दौरान सकरेज फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।

    घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सकरेज फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- पलामू में सड़क हादसा: टेंपो-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार