Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2026: हजारीबाग में थाने से निकलेगी शिव की बारात, पुलिसकर्मी व ग्रामीण बनेंगे बाराती

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:59 PM (IST)

    हजारीबाग के विष्णुगढ़ में महाशिवरात्रि 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष भी थाना परिसर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें थाना प्रभ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विष्णुगढ़ में महाशिवरात्रि 2026 की तैयारियां जोरों पर।

    2. थाना परिसर से निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात।

    3. पुलिसकर्मी, ग्रामीण बारात में होंगे शामिल, समिति गठित।

    संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी थाना परिसर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी।

    इस अनोखी और आस्था से जुड़ी बारात में थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के साथ सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण बाराती के रूप में शामिल होंगे।

    बारात पूर्व की भांति थाना परिसर से निकलकर सात माइल तक जाएगी। वहां से पुनः लौटते हुए थाना होते हुए अस्पताल चौक, अखाड़ा चौक, बस स्टैंड, करंज मोड़ होते हुए उत्तर वाहिनी जमुनिया नदी तट स्थित शिवालय पहुंचेगी।

    पूजा-अर्चना के बाद बारात करंज मोड़ से अखाड़ा चौक, स्टेट बैंक शाखा, बस स्टैंड, अस्पताल चौक होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। शिवरात्रि आयोजन को लेकर एक समिति का गठन किया गया है।

    समिति के पदेन अध्यक्ष थाना प्रभारी सपन कुमार महथा होंगे। समाजसेवी विनोद कुमार को सचिव, जबकि अजय साव व शशि कुमार लाहकार को सह सचिव मनोनीत किया गया है।

    उपाध्यक्ष के रूप में सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार बरनवाल (दीपू भाई), मुखिया निर्मल कुमार, प्रकाश साव, अनोज कुमार व शैलेंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र यादव पदेन कोषाध्यक्ष एवं प्रिय रंजन कुमार कार्यकारी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

    कार्यकारिणी सदस्यों में विपिन कुमार सिन्हा, मुखिया रामचंद्र यादव, विश्वेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, अविनाश कुमार, भीम प्रसाद, बसंत नारायण सिंह, टुनटुन प्रसाद, दीपू अकेला, गुरु प्रसाद, अनुराग वर्मन, राहुल ठाकुर, सन्नी लाहकार व विनय दास शामिल हैं। वहीं पूर्व थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, निर्भय कुमार सिंह, सागेन मुर्मू, पंकज सिंदुरिया, दशरथ महतो, संत कुमार पाठक व चंदन सिंह संस्थापक आमंत्रित सदस्य होंगे।

    इसके अलावा उत्तर वाहिनी जमुनिया नदी तट स्थित शिवालय, आदर्श चौक शिव मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर परिसर, फारेस्ट कालोनी शिव मंदिर एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।