विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में शराब के लिए पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

Published: Sun, 06 Sep 2026 07:04 PM (GMT+05:30)

गुमला के भरनो प्रखंड में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पत्नी ...और पढ़ें

शराब के लिए पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप।

शराब के लिए पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप।

HighLights

  1. शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक टावर पर चढ़ा।

  2. पत्नी के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

  3. पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी हरकत से बचने की सलाह दी।

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला)। भरनो प्रखंड के गढ़ाटोली गांव में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर भरनो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। जानकारी के अनुसार गढ़ाटोली निवासी बुधनाथ उरांव (35) रविवार दोपहर शराब के नशे में पत्नी से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे।

पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर बुधनाथ घर से निकलकर गांव के समीप स्थित हाईटेंशन टावर के पास पहुंचा और उस पर चढ़ने लगा। युवक को टावर पर चढ़ता देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

लोग मौके पर जुट गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। काफी देर तक ग्रामीणों और पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तत्काल नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान परिजन भी चिंतित रहे।

sharabi gumla

पत्नी के बार-बार मिन्नत करने के बाद बुधनाथ स्वयं टावर से नीचे उतर आया

बाद में पत्नी ने टावर के नीचे से उसे समझाते हुए नीचे आने का आग्रह किया। पत्नी के बार-बार समझाने और मिन्नत करने के बाद बुधनाथ स्वयं टावर से नीचे उतर आया। उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने भी युवक को समझाते हुए भविष्य में इस तरह जान जोखिम में डालने वाली हरकत नहीं करने की सलाह दी। युवक के नीचे उतरने के बाद गांव में स्थिति सामान्य है। 

यह भी पढ़ें- मंगल मुद्दा: बिहार-झारखंड में खतरनाक ट्रेंड टावर पर चढ़ जाने का, जिद मनवाने की सनक पड़ती है भारी