Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026: पलामू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पीएम श्री स्कूलों का दबदबा

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 02:41 AM (IST)

    जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में पलामू जिले के 10 छात्रों ने टॉप-5 में स्थान हासिल किया है। ...और पढ़ें

    JAC मैट्रिक रिजल्ट

    JAC मैट्रिक रिजल्ट

    HighLights

    1. पलामू के 10 छात्रों ने टॉप-5 में जगह बनाई।

    2. प्रीति कुमारी ने 97.80% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया।

    3. प्रेम प्रकाश और प्रिंस पाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर।

    संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में पलामू जिले के 10 विद्यार्थियों ने टॉप-5 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मनातू प्रखंड के पीएम श्री अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल, चक की छात्रा प्रीति कुमारी ने 500 में 489 अंक (97.80 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। 

    वहीं मोहम्मदगंज प्रखंड के पीएम श्री अपग्रेडेड हाई स्कूल, रानीदेवा के छात्र प्रेम प्रकाश गौतम और हुसैनाबाद प्रखंड के पीएम श्री अपग्रेडेड प्लस टू उच्च विद्यालय, संडा के छात्र प्रिंस कुमार पाल ने संयुक्त रूप से 487 अंक (97.40 प्रतिशत) हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

    तीसरे स्थान पर दो छात्र

    तीसरे स्थान पर हुसैनाबाद प्रखंड के संडा स्थित पीएम श्री अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा रूपा कुमारी और चैनपुर प्रखंड के बंदुआ प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा अर्चना कुमारी रहीं। दोनों ने 486 अंक (97.20 प्रतिशत) हासिल किया। 

    रानीदेवा के पीएम श्री अपग्रेडेड हाई स्कूल के आर्या सिंह, आदित्य कुमार और आदर्श कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा ज्योति सिंह ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों व जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।

    खबरें और भी