नहीं थम रहा गुमला में सड़क हादसों का सिलसिला, एक रात में अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, 15 लोग घायल
गुमला जिले में गुरुवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है, ...और पढ़ें

गुमला में गुरुवार रात कई सड़क हादसे हुए। जागरण
HighLights
गुमला में गुरुवार रात कई सड़क हादसे हुए।
एक युवक की मौत, 15 लोग गंभीर रूप से घायल।
संवाद सहयोगी, गुमला। झारखंड में इन दिनों सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में गुमला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।
पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीर मोड़ के पास हुई। यहां अज्ञात सवारी वाहन की चपेट में आने से सरलोंगा सिमडेगा निवासी 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मित्र श्रवण नायक (19) गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों मित्र पालकोट से रथ मेला देखकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सवारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक देवेंद्र सिंह गांव के ही स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था।
इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए अन्य सड़क हादसों में डुमरडीह निवासी अमहिर कुम्हार (45), बसिया निनई निवासी बिरसा सोलंकी (26), सोगड़ा कामडरा निवासी रेशमा कुमारी (13), कामडरा निवासी रेशमा कुमारी (14), सिसई सोगड़ा निवासी अंबेश्वर सिंह (16), लाली कुमारी (16), बरडीह जारी निवासी नीरज टोप्पो (27) व शिवनाथ कोरवा (32), नवागढ़ रायडीह निवासी इरश कुजूर (17), सीलम निवासी समीर एक्का (20), टंगरा टोली लोदाम निवासी बिलाल शाह (35), परसा निवासी सुशील उरांव (60), काशी टोली निवासी बंधन लोहार 25 तथा नवाडीह निवासी सूरज कश्यप (40) सहित कुल 15 लोग घायल हुए।
खबरें और भी
सभी घायलों को उपचार के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।