JAC मैट्रिक रिजल्ट: गुमला के दिव्यांशु और खिलेश बने जिला टॉपर, 496 अंक लाकर राज्य मेरिट लिस्ट में भी बनाई जगह
गुमला जिले के छात्र-छात्राओं ने जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ...और पढ़ें

गुमला के दिव्यांशु और खिलेश बने जिला टॉपर
HighLights
गुमला के दिव्यांशु और खिलेश ने जैक मैट्रिक परीक्षा में किया टॉप।
दोनों छात्रों ने 496 अंक पाकर राज्य मेरिट लिस्ट में जगह बनाई।
संत पात्रिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट।
जागरण टीम, गुमला। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में गुमला जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिला टाप टेन की सूची में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस वर्ष संत पात्रिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों का दबदबा विशेष रूप से देखने को मिला।
जिला टॉप टेन में प्रथम स्थान पर संत पात्रिक स्कूल, गुमला के दिव्यांशु उरांव और खिलेश साहु ने संयुक्त रूप से 496 अंक प्राप्त कर बाजी मारी। ये दोनों राज्य के टाप टेन में भी जगह बनाया है। वहीं द्वितीय स्थान पर उर्सुलाइन कान्वेंट, टोगों (चैनपुर) की अंतरा कुमारी ने 493 अंक हासिल किए।
तृतीय स्थान पर संत पात्रिक स्कूल
तृतीय स्थान पर संत पात्रिक स्कूल, गुमला के अब्बू सुफियान और इफराज रफन ने 492 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया। चतुर्थ स्थान पर मिथिलेश साहु और स्वीटी कुमारी ने 491 अंक प्राप्त किए, जबकि पांचवें स्थान पर सविमं सिसई की सोनी लकड़ा ने 490 अंक हासिल किए।
छठे स्थान पर संत इग्नासियुस हाईस्कूल, गुमला के शुभम कुमार गुप्ता और मांझाटोली की आयुषी वंदना एक्का ने 489 अंक प्राप्त किए। सातवें स्थान पर बरवे उवि चैनपुर के निहित कुजूर, एकलव्य स्कूल गंगा उरांव, जय किसान उवि मांझाटोली की प्राची कुमारी,तुरबुंगा स्कूल बसिया राज किशोर साहू, संत पात्रिक स्कूल गुमला का आदित्य तिर्की और सविमं बसिया का गौरव कुमार जायसवाल ने 486 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया।
खबरें और भी
आठवें स्थान पर हाई स्कूल मुरकुंडा
आठवें स्थान पर हाई स्कूल मुरकुंडा के करन लोहरा, जतरा टाना भगत घांसीटोली के मनीष कुमार,संत माइकल स्कूल छाता पहाड़ के सूरज राम, संत पात्रिक स्कूल गुमला की प्रेमा कुजूर और नेहा केरकेट्टा ने 484 अंक हासिल किए।
नौवें स्थान पर जतरा टाना भगत स्कूल की ममता कुमारी , उर्सूलाइन कान्वेंट बसिया की चांदनी कुमारी ने 483 अंक प्राप्त किए, जबकि दसवें स्थान पर संत पात्रिक स्कूल गुमला इन्शा अली फातिमा, संत अन्ना स्कूल मांझाटोली उर्मिला लकड़ा और एसएमबी बसिया की परिजात कुमारी ने 481 अंक हासिल कर जिला टॉप टेन में अपनी जगह बनाई। जिले के शिक्षा पदाधिकारियों और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।