Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में मशरूम परियोजना ने बदली लोगों की तकदीर, 45 परिवारों के आय का सशक्त माध्यम

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 01:23 PM (IST)

    गुमला के डुमरी प्रखंड स्थित औरापाट मॉडल गांव में मशरूम आजीविका परियोजना ग्रामीणों के लिए सफलता की नई मिसाल बन गई है। इस योजना ने 45 परिवारों को रोजगार ...और पढ़ें

    तैयार मशरूम को पैकिंग करते ग्रामीण

    तैयार मशरूम को पैकिंग करते ग्रामीण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गुमला। आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जिले में सफलता की एक नई मिसाल बनकर उभर रही है।

    इस योजना ने ग्रामीणों को रोजगार और आय का सशक्त साधन उपलब्ध कराया है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। परियोजना के प्रथम चरण में औरापाट माडल गांव के 45 परिवारों को इस पहल से जोड़ा गया था। इन परिवारों को मशरूम उत्पादन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए गए।

    लाभुकों से सीधे खरीदा जा रहा मशरूम

    इस दौरान एपीपी एग्रीगेट के माध्यम से लगभग 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के मशरूम का सफलतापूर्वक विपणन किया गया। प्रशासन द्वारा लाभुकों से सीधे मशरूम की खरीद सुनिश्चित की गई, जिससे उन्हें तत्काल आर्थिक लाभ मिला और बाजार की समस्या का समाधान हुआ।

    इस योजना की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि अब दूसरे चरण में लाभुक परिवार स्वयं अपने संसाधनों से उत्पादन किट खरीदकर मशरूम की खेती कर रहे हैं।

    कई परिवारों की आय में हो रही वृद्धि

    इससे स्पष्ट है कि ग्रामीणों का इस योजना के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे इसे स्थायी आजीविका के रूप में अपनाने लगे हैं। कई परिवार लगातार उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं और अपने जीवन स्तर में सुधार महसूस कर रहे हैं।

    लाभुकों ने बताया कि मशरूम उत्पादन में कम लागत, सीमित स्थान और कम समय की आवश्यकता होती है, जबकि इससे अच्छी आमदनी प्राप्त हो जाती है। यही कारण है कि गांव के अधिक से अधिक परिवार इस कार्य से जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में बाइक चोरी के बाद आया फोन, बोला- कागजात दो, मैं फाइनेंस कंपनी से बोल रहा हूं

    यह भी पढ़ें- रामगढ़ में पानी की किल्लत से लोग परेशान: बाल्टी लेकर जताया विरोध, डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन