विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi: झारखंड के गोड्डा में फंसा राहुल गांधी का चॉपर, बड़ी वजह आई सामने; जनसभा में जाने वाले थे कांग्रेस नेता

Updated: Fri, 15 Nov 2024 03:19 PM (IST)

Jharkhand Election 2024 झारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चॉपर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है। बताया जा रहा है कि एटी ...और पढ़ें

राहुल गांधी का चॉपर गोड्डा में फंसा (जागरण)
राहुल गांधी का चॉपर गोड्डा में फंसा (जागरण)

HighLights

  1. राहुल गांधी का चॉपर झारखंड

पीटीआई, गोड्डा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चॉपर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एटीसी से क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल का चॉपर आधे घंटे से गोड्डा में ही खड़ा है। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि PM मोदी की सभा के कारण राहुल के चॉपर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया है।

महागामा विधानसभा क्षेत्र में रोका गया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर

बता दें कि गोड्डा के महागामा विधानसभा क्षेत्र के बलबड्डा हाई स्कूल मैदान में राहुल गांधी की सभा हुई। इसके बाद राहुल गांधी के चॉपर को सभा स्थल पर रोक दिया गया है। पूरी भीड़ भी राहुल के साथ खड़ी हो गई है। महागामा की कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने राहुल गांधी के चॉपर को रोके जाने पर केंद्रीय एजेंसियों की कड़ी आलोचना की है।

इसी हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे राहुल गांधी

वीडियो फुटेज भी आया सामने

अब इस घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी चॉपर के अंदर बैठे हुए हैं और गोड्डा से रवाना होने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। हेलीपैड के आसपास राहुल गांधी की सुरक्षा में कई जवान खड़े हुए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी पर बोला हमला

महागामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का चॉपर सिर्फ इसलिए रोका गया कि प्रधानमंत्री देवगढ़ में हैं। राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल है जिसे हम समझते हैं लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और ऐसी घटना कभी किसी विपक्षी नेता के साथ नहीं हुई। यह है स्वीकार्य नहीं है।

सवा घंटे इंतजार करने के बाद एटीसी ने उड़ान भरने की दी मंजूरी

सवा घंटे इंतजार करने के बाद एटीसी ने उड़ान भरने की अनुमति दी। इसके बाद दो बजकर 52 मिनट पर राहुल गांधी को लेकर चॉपर ने उड़ान भरी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के जमुई जाने के लिए दिल्ली से विमान से देवघर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर इलाके के हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलबड्डा हाई स्कूल मैदान में राहुल गांधी की सभा दोपहर एक बजकर 37 मिनट में खत्म हुई।

इसके बाद वह स्कूल ग्राउंड में बने हेलीपैड पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर में बैठ गए। उन्हें हवाई मार्ग से देवघर होकर बोकारो जाना था। वहां उनकी दूसरी सभा थी। एटीएस (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने से उन्होंने करीब सवा घंटे हेलीकाप्टर में ही बैठकर बिताया।

इस दौरान सभा स्थल पर भीड़ जुटी रही। महागामा की कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने मंच से कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकाप्टर रोक दिया गया है। यह केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया है।

झारखंड में दूसरा चरण का चुनाव 20 नवंबर को

दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को बोरियो, राजमहल, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, मधुपुर, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

Jharkhand Election 2024: 'स्टार प्रचारक लाकर भाजपा...', CM हेमंत सोरेन ने लोगों से कर दी बड़ी अपील

Jharkhand Election 2024: मतदान के बाद क्यों खुश हो गई झामुमो? पार्टी ने खुद बताई वजह; वोटिंग पर दिया जवाब