विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में सामने आई एक और बड़ी गड़बड़ी, नए खुलासे से अधिकारी सन्न!

By Deepak SahEdited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 04 Feb 2025 09:46 PM (GMT+05:30)

केंदुआ पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां सहनवाज अंसारी नामक एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. गोड्डा में सरकार की योजना में लूट उजागर, सांठगांठ कर हड़प ली मंईयां सम्मान की राशि
  2. महिला के बदले पुरुष ले रहा योजना का लाभ, रिकवरी के लिए विभागीय जांच शुरू

जागरण संवाददााता, बोओरीजार (गोड्डा)। झारखंड के गोड्डा में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है।

यहां सरकारी तंत्र की मिलीभगत से महिला के बदले पुरुष के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। सरकार की योजना में बड़ी लूट तब उजागर हुई, जब बोआरीजोर प्रखंड के केंदुआ पंचायत के शहनवाज अंसारी के बैंक खाते की जांच की गई।

14 महिलाओं के पैसे अपने खाते में मंगा लिए

धर्म विशेष के एक युवक ने 14 महिलाओं के पैसे अपने खाते में मंगा लिए। 18 से 49 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना में पुरुष के लाभ लेने का मामला पकड़ में आते ही प्रशासन ने विभागीय जांच बैठा दी है।

पैसे की रिकवरी के लिए बीडीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि मंईयां सम्मान योजना में आरोपित युवक शहनवाज अंसारी ने अपने एसबीआइ बैंक खाता में महिलाओं की मंईयां सम्मान की हर माह मिलने वाली प्रति महिला 2500 रुपये की बड़ी धनराशि ले ली है।

हेराफेरी पकड़ में आने के बाद बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है। बीडीओ ने केंदुआ पंचायत के सचिव और मुखिया सहित मंईयां सम्मान योजना के आवेदनों को ऑनलाइन करने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालकों की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच करने की बात कही है।

महिलाओं के खाते में डाले गए 2500 रुपये

  • बताते चलें कि सरकार ने जिले में मंईयां सम्मान योजना के तहत सवा दो लाख महिलाओं के खाते में दिसंबर माह के लिए प्रति महिला 2500-2500 रुपये की राशि जनवरी माह में भेजी।
  • इस बीच संभावित गड़बड़ी की जांच के लिए सभी प्रखंडों में लाभुकों का सत्यापन भी किया जा रहा है। जांच के क्रम में शहनवाज अंसारी नामक युवक को मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाते हुए पकड़ा गया।
  • इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दी गई। चौंकाने वाली बात यह कि शहनवाज ने जहां स्वयं मंईयां सम्मान योजना का लाभ लिया, वहीं फर्जीवाड़ा कर 14 अन्य महिलाओं की राशि भी अपने खाते में मंगा ली।

बोआरीजोर प्रखंड की केंदुआ पंचायत में एक पुरुष लाभुक के खाते में 15 लाभुकों के मंईयां सम्मन का पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर होने की पुष्टि प्रारंभिक जांच में हुई है। आरोपित सहनवाज अंसारी ने अपने साथ साथ 14 अन्य महिलाओं की राशि भी अपने एसबीआई खाते में ट्रांसफर करा ली है। पूरे मामले की जांच के लिए लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है। मंईयां सम्मान योजना की राशि की रिकवरी के लिए भी प्रशासन प्रतिबद्ध है।-मिथिलेश कुमार सिंह, बीडीओ, बोआरीजोर।

यह भी पढ़ें-

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में कैसे हुई गड़बड़ी, किसने किया 'खेल'? जांच में सामने आई सच्चाई

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, हेमंत सरकार लेने जा रही अहम फैसला