राहुल गांधी होश में आओ... खियांते के बाद अगला नंबर किसका? झारखंड विधानसभा के बाहर छात्रों पर कार्रवाई से भड़के निशिकांत
JPSC-JSSC भर्ती धांधली के विरोध में छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भाजपा सांसद निशिकांत दुब ...और पढ़ें

निशिकांत दुबे और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)
HighLights
छात्रों ने JPSC-JSSC धांधली के विरोध में विधानसभा घेरा।
पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस, लाठीचार्ज का प्रयोग किया।
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी, हेमंत सोरेन पर हमला बोला।
डिजिटल डेस्क, गोड्डा। Jharkhand Student Protest झारखंड में JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। छात्रों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।
तमाम कोशिशों के बावजूद छात्र-नौजवान बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गए। झारखंड गठन के 26 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार बताया जा रहा है, जब किसी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी विधानसभा के गेट तक पहुंच गए।
सुबह से शाम तक आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लोग अपेक्षाकृत संयमित बता रहे थे। हालांकि, रात होते ही स्थिति बदल गई। अंधेरा छाने के साथ बारिश शुरू हुई तो पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों को खदेड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी।
देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड सरकार पर हमला किया है।
दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पीटने का आरोप
आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। छात्राओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मारपीट कर उन्हें विधानसभा गेट से खदेड़ दिया। रात में बारिश के बीच हुई पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलन स्थल पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
खबरें और भी
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और रांची डीसी पर साधा निशाना
घटना को लेकर गोड्डा के सांसद और भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठाए।
छात्रों का आंदोलन जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों के विरोध में चल रहा है। प्रदर्शनकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
राहुल गांधी होश में आओ,अंधेरे का फ़ायदा उठाकर राँची का @HemantSorenJMM जी का ,हंसेडी जिला उपायुक्त @mbhajantri बर्बरता से छात्र,छात्राओं को पीट रहा है । सभी अधिकारी के बर्खास्तगी का समय आ चुका है @RahulGandhi pic.twitter.com/eetWFl2ISZ
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 10, 2026
अनुराग गुप्ता DGP,विनय चौबे प्रधान सचिव मुख्यमंत्री,खियांते मुख्य सचिव के बाद अगला नंबर किसका है ? कहीं राँची उपायुक्त तो नहीं @dir_ed के अधिकारी पर केस,चुनाव आयोग @ECISVEEP से लड़ाई के बाद,अब छात्रों को असामाजिक कह रहा है? इसमें हमने एम भी राव जी,सुखदेव सिंह जी को शामिल नहीं…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 10, 2026
झारखंड पेपरलीक के एक आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ़्तारी किस बड़े अधिकारी के कार्यालय/ घर से हुई है ? मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी उस अधिकारी के दाग़ का हिसाब पुराना भी है, क्या लीपाई होगी या कार्रवाई? राहुल गांधी @RahulGandhi जी में तो ताक़त ही नहीं बची है,बच्चों को मारते रहिए प्रेस…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 11, 2026