Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंटर की मार्कशीट लेने निकली छात्रा के अपहरण के बाद दुष्कर्म का प्रयास, गिरिडीह पुलिस ने बंद कमरे से किया बरामद

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:52 PM (IST)

    गिरिडीह में मार्क्सशीट लेने निकली एक छात्रा को दो युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को एक बंद कमरे स ...और पढ़ें

    गिरिडीह के बेंगाबाद में छात्रा से दुष्कर्म प्रयास।

    गिरिडीह के बेंगाबाद में छात्रा से दुष्कर्म प्रयास।

    HighLights

    1. छात्रा को मार्क्सशीट लेने जाते समय अगवा किया गया।

    2. सुनसान कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास हुआ।

    3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छात्रा को बचाया।

    संवाद सूत्र, बेंगाबाद (गिरिडीह)। इंटर का मार्क्सशीट लेने गई एक छात्रा के साथ दो युवकों ने सुनसान कमरे मे ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसके पैर हाथ बांधकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

    पीड़िता के आवेदन के आधार पर छाताबाद निवासी गौतम कुमार सहित एक अज्ञात युवक के विरुद्ध थाना मे मामला दर्ज कर लिया गया है। आवेदन के अनुसार महुआर पंचायत के एक गांव की रहने वाली छात्रा गत 20 मई को घुठिया प्लस टू उच्च विद्यालय मार्क्स शीट लाने की बात कह कर लगभग नो बजे घर से निकली थी।

    रातडीह के समीप सुनसान स्थान पर उक्त युवकों ने उसे बाइक में जबरन बैठा लिया और दुधीटांड़ टोल प्लाजा के समीप एक सुनसान कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसका पैर हाथ बांध कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

    छात्रा काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके स्वजन ने अपने स्तर से खोजबीन की। कहीं पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन दिया। इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने त्वरित पहल करते हुए छात्रा के मोबाइल पर हुई बात का सीडीआर निकाला। इसके आधार पर मोबाइल का लोकेशन के आधार पर एसआइ सुरेंद्र सिंह ने उक्त कमरे मे छापामारी कर कुछ घंटा बाद बरामद कर लिया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।