गिरिडीह पुलिस में बड़ा फेरबदल: सात अधिकारियों का तबादला, रूपेंद्र बने नए डीएसपी टू
गिरिडीह जिले से सात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि एक अधिकारी का पदस्थापन हुआ है। इसमें दो प्रशिक्षु और दो नवप्रोन्नत डीएसपी को भी न ...और पढ़ें

गिरिडीह डीएसपी का तबादला।
HighLights
गिरिडीह से सात पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण।
रूपेंद्र कुमार राणा बने मुख्यालय डीएसपी टू।
आबिद खां को डुमरी एसडीपीओ की जिम्मेदारी मिली।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए गए स्थानांतरण व पदस्थापन के तहत जिले में पदस्थापित दो प्रशिक्षु डीएसपी समेत सात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि एक पुलिस पदाधिकारी का यहां पदस्थापन हुआ है।
स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों में मुख्यालय डीएसपी टू कौसर अली को राज्य मुख्यालय, साइबर डीएसपी आबिद खां को डुमरी का एसडीपीओ, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को हजारीबाग जैप वन का डीएसपी, परवीक्षाधीन डीएसपी के पद पर कार्यरत नीलम कुजूर को जामताड़ा का डीएसपी, कैलाश प्रसाद महतो को डीएसपी आइआरबी वन जामताड़ा जबकि पचंबा के इंस्पेक्टर सह नवप्राेन्नत डीएसपी मंटू कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची व गांडेय के इंस्पेक्टर सह नवप्रोन्नत डीएसपी कमाल खां को मुसाबनी सीटीसी का डीएसपी बनाया गया है।
वहीं कैलाश महतो को डीएसपी आइआरबी वन जामताड़ा के अतिरिक्त देवघर साइबर डीएसपी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि नवप्रोन्नत डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा को मुख्यालय डीएसपी टू के पद पर पदस्थापित किया गया है।
हालांकि इस स्थानांतरण व पदस्थापन आदेश के जारी होने के बाद पुलिस पदाधिकारी नए पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान देने को मूवमेंट आर्डर का इंतजार कर रहे हैं। रात तक मूवमेंट आर्डर मिलने की उम्मीद है।