गिरिडीह कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर जोर
Giridih Congress: गिरिडीह में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश समन्वयक अमर यादव ने आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने की रणनी ...और पढ़ें

झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
गिरिडीह में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
संगठन को मजबूत कर घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य।
हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। संगठन को मजबूत करते हुए उसे घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं, ताकि कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सके। उक्त बातें युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश समन्वयक सह जिला प्रभारी अमर यादव ने कही।
वे बुधवार को बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, सेवा दल, स्वास्थ्य विभाग समेत पार्टी के अन्य मोर्चों के साथ बैठक की।
इस बैठक में वे बतौर मुख्य अतिथि, जबकि जिलाध्यक्ष सतीश केडिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. सोहैल ने की, जबकि संचालन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर ने किया।
बैठक में जिला प्रभारी ने संगठन हित में कार्यकर्ताओं को मजबूती से आगे बढ़ने को लेकर कई मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सभी मोर्चों व संगठनों को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही राहुल गांधी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों के अंतिम पायदान पर रहने वाले हर नागरिक तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। वहीं, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के गठन का निर्देश दिया गया।
जिलाध्यक्ष केडिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देने का काम करेगी। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके बदौलत ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अहमद रजा नूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष समीर राज चौधरी, शहनवाज आलम, तस्लीम, सद्दाम अंसारी, अनिल चौधरी, सुजीत मंडल, संजय यादव, मंजूर अंसारी, सरफराज अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।