Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में टोटो-बाइक की टक्कर ने लिया सांप्रदायिक विवाद का रूप, मारपीट में 5 घायल; पुलिस तैनात

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 10:44 PM (IST)

    गिरिडीह के बरमसिया चिल्ड्रन पार्क के पास शनिवार रात दो समुदायों में झड़प हुई। टोटो-बाइक की टक्कर से शुरू हुए विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया, जिसमें ...और पढ़ें

    टोटो-बाइक की टक्कर ने लिया सांप्रदायिक विवाद का रूप

    टोटो-बाइक की टक्कर ने लिया सांप्रदायिक विवाद का रूप

    HighLights

    1. गिरिडीह में टोटो-बाइक टक्कर से सांप्रदायिक झड़प हुई।

    2. झड़प में एक समुदाय के पांच लोग गंभीर घायल।

    3. पुलिस मौके पर तैनात, हमलावरों की पहचान जारी।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। शहर के बरमसिया चिल्ड्रन पार्क के पास शनिवार रात दो समुदाय में हुई झड़प और मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। जख्मी में सभी एक समुदाय के हैं। वे किसी को नहीं पहचान पाए। 

    उनका कहना है कि दुकानों से निकलकर उन पर हमला किया गया। पुलिस अस्पताल में जख्मी से फर्द बयान के रही है। घटना में झिंझरी मोहल्ला का भी नाम पुलिस का सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।

    घायलों में चंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद चांद, मोहम्मद जावेद, मो. फिरोज और मोहम्मद मेहताब शेख शामिल हैं । इनमें से मोहम्मद आदिल और मोहम्मद मेहताब शेख को गंभीर चोट आई है।

    मारपीट के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई है। वहीं मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस की टीम के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं।

    मौके पर से सभी फरार

    थाना प्रभारी झड़प और मारपीट के कारणों की जानकारी लेते हुए मारपीट करने वालों को चिह्नित करने में जुटे हैं। घायलों को सादर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। 

    WhatsApp Image 2026-03-14 at 10.33.44 PM

    सदर अस्पताल में भी घायलों के स्वजन पहुंचे और मारपीट करने वालों को चिह्नित करते हुए गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी के समक्ष हंगामा करने लगे।

    WhatsApp Image 2026-03-14 at 10.34.18 PM

    थानेदार ने गिरफ्तारी का भरोसा दिया। बताया जाता है कि बरमसिया पार्क के पास टोटो और बाइक वाले के बीच में टक्कर होने के बाद विवाद बढ़ा था। इसके बाद बिशनपुर से कुछ युवा वहां बाइक लेने पहुंचे थे। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के युवकों ने इनपर हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।