यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Babulal Marandi Dhanwar Seat: धनवार में मरांडी का JMM के अंसारी से मुकाबला, कौन मारेगा बाजी? जानें समीकरण
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनका मुकाबला JMM के निजामुद्दीन अंसारी से है। बाबूलाल ...और पढ़ें

HighLights
- बाबूलाल मरांडी ने 1991 में राजनीति में आधिकारिक रूप से एंट्री ली।
- मरांडी को 1996 में जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से करारी शिकस्त मिली।
- मरांडी की लीडरशिप में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर कब्जा किया।
डिजिटल डेस्क, रांची/धनवार। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से एक धनवार सीट (Dhanwar Vidhan Sabha Seat Result) की खूब चर्चा हो रही है। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) चुनावी मैदान में हैं। बाबूलाल मरांडी का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के निजामुद्दीन अंसारी (Nizamuddin Ansari) से है।
बाबूलाल मरांडी के बारे में जानिए-
बाबूलाल मरांडी ने 1991 में राजनीति में आधिकारिक रूप से एंट्री ली। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। फिर 1996 में जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से करारी शिकस्त मिली। वहीं, 1998 में बीजेपी ने उन्हें झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया। पार्टी ने मरांडी की लीडरशिप में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर कब्जा किया।
मरांडी ने 1998 में शिबू सोरेन को हराया
1998 में बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन को संथाल सीट से चुनाव हराया था। साल 2000 में झारखंड बिहार से अलग होकर नया राज्य बना। तब मरांडी ने नई राज्य की इकाई का गठन किया। 2004 के लोकसभा चुनाव में मरांडी ने कोडरमा से जीत हासिल की। वहीं, 2006 में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देकर झारखंड विकास मोर्चा के नाम से नई पार्टी बनाई।
मरांडी के साथ बीजेपी के पांच विधायक आए। वहीं, कोडरमा उपचुनाव में मरांडी को निर्विरोध चुन लिया गया। 2009 में उन्होंने फिर इसी सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, 2014 में मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन सीपीआई-एमएल के राज कुमार यादव ने उनको 10,712 मतों के अंतर से हरा दिया।
खबरें और भी
इसके बाद, 2019 में मरांडी ने इसी सीट से दोबारा पर्चा भरा। तब उन्होंने बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 17,550 मतों से हरा दिया। बाबूलाल मरांडी फिर बीजेपी में शामिल हो गए।
धनवार विधानसभा सीट का समीकरण
गिरडीह जिले का हिस्सा यह क्षेत्र कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के रविंद्र कुमार राई ने जीत दर्ज की। उन्होंने सीपीआईएम के राजकुमार यादव को करारी शिकस्त दी और विधायक बने।
2009 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के निजामुद्दीन अंसारी ने जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में इस सीट पर दो चुनावों से लगातार हार रही सीपीआईएम के राज कुमार यादव ने जीत हासिल की। 2019 के चुनाव में बाबूलाल मरांडी झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर मैदान में उतरे और उन्हें यहां जीत हासिल हुई।