झारखंड में मिलेट किसान योजना शुरू: मोटे अनाज की खेती पर मिलेगा ₹15 हजार तक की सरकारी मदद
झारखंड सरकार ने मिलेट किसान योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रति एकड़ ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, अधिकतम ₹15,00 ...और पढ़ें
-1783829047665_m.webp)
HighLights
झारखंड मिलेट किसान योजना मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देगी।
किसानों को प्रति एकड़ ₹3,000, अधिकतम ₹15,000 प्रोत्साहन मिलेगा।
योजना का लाभ सभी रैयत और बटाईदार किसान उठा सकते हैं।
संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा के निर्देशानुसार एवं बीडीओ कनक के निर्देश पर बीटीएम दयानंद पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत हर किसान मिलेट किसान अभियान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
वहीं प्रखंड क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह के बीच मोटे अनाज अरहर बीज वितरण किया गया। दयानंद पांडेय ने बताया कि मिलेट किसान योजना का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज यानी मिलेट की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और पोषक अनाज का उत्पादन बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलेट की खेती करने पर किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अधिकतम 5 एकड़ तक लाभ मिलने से एक किसान को 15,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि इसमें रागी (मडुआ), ज्वार, बाजरा, कंगनी, सांवा, कोदो, चीना, कुटकी, कुदरू और चौलाई जैसी मिलेट फसलें शामिल हैं। उन्होंने ने कहा योजना का लाभ राज्य के सभी रैयत और बटाईदार किसान उठा सकते हैं।
लेकिन आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इस मौके पर किसानों के बीच अरहर का बिज जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के हाथों वितरण किया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए यह सहयोग बहुत ही अच्छा है।