Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के चलते पति की हुई थी हत्या, प्रेमी समेत 2 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:57 PM (IST)

    गढ़वा पुलिस ने शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है, जिसकी वजह अवैध संबंध था। मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी मतिन अख्तर समेत दो आरोपियों को गिरफ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सालो जंगल में शिक्षक दीपक कुजूर की गोली मारकर और धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

    इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। गुरुवार को इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

    एसपी के अनुसार पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि मृतक दीपक कुजूर की पत्नी का शादी से पूर्व मेदिनीनगर में काम करने के दौरान मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान से प्रेम प्रसंग था। दिसंबर 2025 में शादी के बाद महिला अपने पति दीपक के साथ सिमडेगा चली गई। इस बीच उसे एक बेटी भी हुई।

    मतिन अख्तर चाहता था कि वह अपनी बेटी के साथ पलामू जिले के मेदिनीनगर में आकर उसके साथ रहे, लेकिन महिला के इनकार करने पर वह प्रतिशोध की आग में जलने लगा। इसके बाद मतिन ने दीपक को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

    बीती 19 जुलाई 2026 को जब शिक्षक दीपक कुजूर अपने ससुराल रमकंडा से वापस सिमडेगा लौट रहे थे, तभी सालो जंगल में मतिन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर गोलियां बरसा दीं और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

    खबरें और भी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मतिन अख्तर (42 वर्ष) निवासी नावाटोली, मेदिनीनगर और महफूज अंसारी (23 वर्ष) निवासी कुमनी, थाना चैनपुर, जिला पलामू को दबोच लिया।

    इससे पूर्व एक अन्य आरोपी मेदिनीनगर निवासी परवेज आलम को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, 1 स्कार्पियो, 1 बाइक और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

    छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, पुअनि दीपक कुमार मौर्य (थाना प्रभारी, बड़गड़), पुअनि रवि कुमार केशरी (थाना प्रभारी, रंका), पुअनि मुकेश कुमार यादव (थाना प्रभारी, रमकंडा), पुअनि अनिल हेंब्रम (रंका थाना) तथा सअनि संतोष कुमार उपाध्याय (बड़गड़ थाना) शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- रामगढ़ में ब्रेक फेल ट्रेलर ने कार को कुचला: 2 ट्रेलरों के बीच दबी गाड़ी, क्रेन की मदद से डॉक्टर-ड्राइवर का रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें- गढवा में सुरक्षा बेअसर: CISF हटते ही चोरों का अड्डा बना SAIL परिसर, करोड़ों की संपत्ति पर मंडराया खतरा