गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशियों में कंचन हैं सबसे कम पढ़ी-लिखी, ज्यादा पढ़े-लिखे हैं अलखनाथ पांडेय
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता चर्चा का विषय बनी हुई है। कुल 12 उम्मीदवारों में कंचन जायसवाल सबसे कम पढ़ी-लिखी हैं, जि ...और पढ़ें

कंचन जायसवाल और अलखनाथ पांडेय। (जागरण)
HighLights
कंचन जायसवाल गढ़वा अध्यक्ष पद की सबसे कम शिक्षित प्रत्याशी।
अलखनाथ पांडेय सिविल इंजीनियर, सबसे शिक्षित उम्मीदवार।
मतदाता गढ़वा के विकास हेतु योग्य प्रत्याशी चाहते हैं।
संदीप केसरी शौर्य, गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के कुल 12 प्रत्याशियों में सबसे योग्य व शिक्षित प्रत्याशी कौन है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
गढ़वा शहरी क्षेत्र के मतदाता इस बार सभी मायने में फिट बैठने वाले को ही अपने क्षेत्र का अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं। ताकि गढ़वा नगर परिषद का विकास तेजी से एवं योजनाबद्ध तरीके से हो सके।
साथ ही क्षेत्र की जनता का समाधान हो सके। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने ही अपने नामांकन पत्र में शपथ पत्र के माध्यम से अपने बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसे शहरी क्षेत्र की जनता जानना चाहती है।
नामांकन पत्र में प्रत्याशियों द्वारा दिए गए शपथ पत्र पर एक नजर डाले तो यह बात सामने आई है कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे कुल 12 प्रत्याशियों में सबसे कम पढ़ी लिखी प्रत्याशी कंचन जायसवाल हैं।
उन्होंने शपथ पत्र में उन्होंने मात्र साक्षर होने का जिक्र किया है। उनके पति समाजसेवा के साथ-साथ टेंट हाउस का कारोबार करते हैं तथा वह गृहिणी हैं।
जबकि शिक्षित प्रत्याशियों की बात करें तो अलखनाथ पांडेय ऐसे प्रत्याशी हैं। जिन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग सिविल की पढ़ाई की हैं। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का संचालन भी करते हैं। वह स्वयं गढ़वा नगर परिषद का उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा उनकी पत्नी मीरा पांडेय निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं।
अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो अनीता दत्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से दसवीं पास हैं। वह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हैं। इनके पति समाजसेवी होने के साथ-साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं।
आशीष कुमार सोनी ने आईए की डिग्री एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा से प्राप्त किया है। वे विभिन्न स्वयंसेवी संगठन से जुड़कर काम करते हैं तथा उनका अपना व्यवसाय है।
प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं दीपक शर्मा
इसी प्रकार दीपक शर्मा ने 1995 में सूरत पांडेय डिग्री कालेज से इंटरमीडिएट किया है। वह प्रिंट्रिग प्रेस चलाते हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो. मासूम राजा ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।
खबरें और भी
अनिल कुमार पांडेय ने काशी विद्यापीठ, वाराणसी से 2000 में एमए की डिग्री ली है। वह स्वयंसेवी संस्था चलाते हैं तथा संवेदक का भी कार्य करते हैं। जबकि मो. याकूब ने गोविंद उच्च विद्यालय से माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई की है।
इसी प्रकार से विकास कुमार माली ने 2006 में सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हासिल की है। वह कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव हैं तथा सामूहिक विवाह समेत अन्य आयोजन करते हैं।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष केशरी ने जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर से बीए की डिग्री हासिल की है। उनकी पत्नी गृहणी है तथा वे दो बार गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- गढ़वा निकाय चुनाव: दलों के दलदल से निकलकर चुनाव लड़ने को बेताब दिख रहे प्रत्याशी, पार्टियों में बिखराव का डर