दुमका की बेटी का कमाल, SSC CGL पास कर तनु प्रियांशु बनीं केंद्रीय सचिवालय में ASO
रामगढ़ (दुमका) की तनु प्रियांशु ने केंद्रीय सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी का पदभार संभाला है। ...और पढ़ें

दुमका की बेटी का कमाल, SSC CGL पास कर तनु प्रियांशु बनीं केंद्रीय सचिवालय में ASO
HighLights
तनु प्रियांशु केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बनीं।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में योगदान देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के रामगढ़ जोगिया गांव की बेटी तनु प्रियांशु ने केंद्रीय सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर योगदान देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे रामगढ़ प्रखंड दुमका जिले और रौनियार समाज में खुशी का माहौल है। तनु प्रियांशु रामगढ़ निवासी उपेंद्र प्रसाद गुप्ता की पुत्री एवं गोपाल प्रसाद भगत की पौत्री हैं।
उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में पूरे देश में 4469 वीं रैंक प्राप्त की थी।
इसके बाद उनका चयन केंद्रीय सचिवालय में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए हुआ। तनु की सफलता को परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी प्रेरणादायक बताया है।
लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
तनु प्रियांशु की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा रौनियार समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके चयन से रामगढ़ प्रखंड में खुशी का माहौल है।