दुमका के सरैयाहाट सीएचसी कर्मियों का 8 महीने से नहीं मिला वेतन, आर्थिक संकट का करना पड़ रहा सामना
सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग कर्मियों को बीते आठ महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रह ...और पढ़ें
-1777543380761_m.webp)
AI Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, सरैयाहाट (दुमका)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को बीते आठ महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गया है। अल्प मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मियों की भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सीएचसी में सफाई कर्मी, वार्ड ब्वाय, लैब टेक्नीशियन, चेन होल्डर, सुरक्षा गार्ड सहित करीब एक सौ से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं।कर्मियों के अनुसार अगस्त 2025 से अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण घर का राशन, दूध सहित अन्य सबकुछ उधार पर चल रहा है।
बच्चों की स्कूल फीस लंबित है एवं मकान किराया देना भी मुश्किल हो गया है। आठ महीने से एक भी पैसा नहीं मिला है। अब दुकानदार भी उधार देने से मना कर रहा हैं। बच्चों का स्कूल छूटने की नौबत आ गई है। करीब 15 दिन पहले दुमका में जिले भर के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन भुगतान को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
इसके बाद कुछ जगहों पर एक-दो माह का भुगतान कर दिया गया। लेकिन सरैयाहाट सीएचसी के कई कर्मियों को अब तक कोई राशि नहीं मिल सकी है। कर्मियों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी और स्वास्थ्य विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। विभाग का कहना है कि भुगतान कंपनी को कर दिया गया है। जबकि कंपनी फंड नहीं मिलने की बात कह रही है।
खबरें और भी
सीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का मानदेय भुगतान कई महीनों से लंबित है। इस संबंध में सिविल सर्जन से बात हुई है। जिसमें बताया गया कि एजेंसीज से बात कर आवंटन के अनुरूप जल्द ही भुगतान कराया जाएगा।
डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी सरैयाहाट।