Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका के ग्राम साथी Empowered प्रोजेक्ट ने खींचा अंतरराष्ट्रीय ध्यान, Trickle Up VP ने अमेरिका, लैटिन अमेरिका और मैक्सिको से की तुलना

    By Amrendra Kumar Bhagat Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 11 Dec 2025 06:33 PM (IST)

    Trickle Up India Foundation: दुमका के ग्राम साथी एम्पावर्ड प्रोजेक्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। ट्रिकल अप के वीपी ने इस परियोजना ...और पढ़ें

    ग्राम साथी परियोजना कार्यालय में ग्रामीणों के साथ ट्रिकल अप के वाइस प्रेसिडेंट अल्फरेडो एसपीनोसा और मैक्सिको की सुश्री नतालिया विल्स। (फोटो जागरण)

    ग्राम साथी परियोजना कार्यालय में ग्रामीणों के साथ ट्रिकल अप के वाइस प्रेसिडेंट अल्फरेडो एसपीनोसा और मैक्सिको की सुश्री नतालिया विल्स। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन

    2. ग्राम साथी परियोजना, रामगढ़

    3. दुमका की तरह अमेरिका में Empowered परियोजना

    जागरण संवाददाता, रामगढ़ (दुमका)। यूएसए (USA) के न्यूयार्क (New York) बेस्ड ट्रिकल अप (Trickle Up) मुख्यालय के वाइस प्रेसिडेंट अल्फरेडो एसपीनोसा (Vice President Alfredo Espinoza) तथा मैक्सिको की सुश्री नतालिया विल्स (Mexico Natalia Wills) ने गुरुवार को ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन (Trickle Up India Foundation) के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक कौशिक राय एवं रश्मि रंजन बेहरा के साथ रामगढ़ प्रखंड में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

    रामगढ़ स्थित ग्राम साथी परियोजना कार्यालय पहुंचने पर संस्था के सचिव देवानंद कुमार और एमपावर्ड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता ने टीम का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान एमपावर्ड परियोजना के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

    टीम को बताया गया कि परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित व्यवसाय, उनके कौशल विकास प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा आगामी कार्ययोजना पर लगातार काम किया जा रहा है। बिजनेस करने वाले समूहों की संख्या, उनके उद्यमों के प्रकार तथा क्षेत्र में हुए सकारात्मक परिवर्तनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    निरीक्षण के क्रम में एसपीनोसा और नतालिया विल्स ने दो स्वयं सहायता समूह-गुलाब आजीविका सखी मंडल (धावाटांड) और चंपा आजीविका सखी मंडल (जोगिया)-से मुलाकात की। उन्होंने समूह की महिलाओं से उनके व्यवसाय, परियोजना से जुड़ने के बाद आए बदलाव, सामान्य समूह से व्यावसायिक समूह बनने की यात्रा तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

    महिलाओं ने सहजता से सभी प्रश्नों का उत्तर दिया और अपनी चुनौतियों व उपलब्धियों को साझा किया। टीम ने समूहों द्वारा संचालित सुकर शेड एवं मूढ़ी मिल का भी निरीक्षण किया। टीम महिलाओं की कार्य-कुशलता, निर्णय क्षमता और व्यवसायिक समझ को देखकर प्रभावित हुई।

    खबरें और भी

    एसपीनोसा और नतालिया ने बताया कि एमपावर्ड परियोजना अमेरिका, लैटिन अमेरिका और मैक्सिको के कई क्षेत्रों में भी चलाई जा रही है, जहां जरूरतमंद महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ट्रिकल अप सक्रिय रूप से कार्यरत है।

    निरीक्षण के दौरान ग्राम साथी के सचिव देवानंद कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, ज्योति चौधरी, तारा प्रसाद, मुकेश कुमार गुप्ता, मंजू हांसदा, रुपेश कुमार, शिवानंद शिवम, स्मार्ट सखी मीनू हेंब्रम, हेलेन सोरेन, पकलू मुर्मू, मयबीटी बेसरा, अंजली किस्कू, सुष्मा मरांडी, चंदा मुर्मू, सावित्री सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।