Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka Crime: किशोरी के शरीर का आधा भाग पेड़ से लटका था, आधा जमीन पर पड़ा ... दस दिनों से थी लापता, हत्या की आशंका

    By Vijay Kumar Mandal Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Fri, 07 Nov 2025 09:43 PM (IST)

    दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से लापता किशोरी का शव तीनघरा टोला के पास मिला। 27 अक्टूबर से लापता किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने हत्या क ...और पढ़ें

    ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को दी सूचना, घटना स्थल पर जमा ग्रामीण।

    ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को दी सूचना, घटना स्थल पर जमा ग्रामीण।

    HighLights

    1. 27 अक्टूबर से लापता थी किशोरी।

    2. पेड़ से लटका मिला क्षत-विक्षत शव।

    3. परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

    संवाद सहयोगी जागरण, सरैयाहाट (दुमका ) : थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से 27 अक्टूबर को घर से गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी का पुलिस ने गुरुवार को तीनघरा टोला के समीप झाड़ी में पेड़ से लटका हुआ क्षत- विक्षत शव बरामद किया। शव का आधा भाग पेड़ से लटका हुआ था और आधा नीचे जमीन पर पड़ा था।

    ग्रामीणों ने बताया कि हत्या कर एक भाग को पेड़ से लटका दिया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि बेटी 27 अक्टूबर को सुबह घर से निकलकर कहीं चली गई।

    वह जब शाम तक घर नहीं लौटी तो सभी रिश्तेदारों एवं आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी इसी थाना के बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर बराबर बात किया करती थी। शक जाहिर करते हुए बताया था कि उक्त युवक ने ही बेटी को कहीं भगा ले गया है।

    मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी कि गुरुवार को शव दिखने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को अनुसंधान करने में मदद मिलेगी।

    किशोरी के चाचा ने कहा- भतीजी ने स्वयं मौत को गले लगाया

    वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहरह मृतक के चाचा ने बताया कि किशोरी पहले से बीमार चल रही थी। जिस युवक पर भगा ले जाने की शंका व्यक्त की गई है, वह किशोरी का रिश्ते में भाई लगता है। भगाने से दो दिन पहले ही दिलखुश मुंबई चला गया था। उसके जाने के बाद ही वह घर से निकली। उसकी हत्या नहीं हुई,उसने स्वयं फांसी लगाकर जान दी है।

    खबरें और भी