मरीज काट रहे चक्कर और मैडम ने पहले ही बना ली कल की हाजिरी; बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
रामगढ़ के बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने गम्हरिया हाट पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई कर्मचारियों की अनाधिकृत अनुपस्थिति और अग्रिम हाजिरी ...और पढ़ें

बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
HighLights
बीडीओ ने गम्हरिया हाट पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
कई स्वास्थ्यकर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।
एक सीएचओ ने अग्रिम हाजिरी लगाई, स्पष्टीकरण मांगा।
संवाद सहयोगी, रामगढ़(दुमका)। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया हाट का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने काफी गड़बड़ी पकड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया हाट में कूल नौ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उपस्थिति पंजी जांच के क्रम में पता चला कि संबंधित केंद्र में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, सीएचओ भारती गुप्ता, एएनएम बिटिमय किस्कू, शकुंतला कुमारी, कंचन कुमारी, बीएचओ विजय कांत झा, हाउस कीपर विजेंद्र कुमार एवं सुलोचना देवी शामिल है।
22 जनवरी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित
एमपीडब्लू के रूप विनय कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एएनएम कंचन कुमारी एवं बीटीमय किस्कू 22 जनवरी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है। उपस्थिति पंजी के जांच के क्रम में पाया गया कि सीएचओ भारती गुप्ता मंगलवार 27 जनवरी को अनुपस्थित रहने के बाद भी उनके द्वारा एक दिन अग्रिम हाजरी बना दिया गया है।
वहीं बीएचडब्लू विजय कांत झा भी अनुपस्थित पाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर ही मोबाइल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए सभी संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पुछने का निर्देश दिया।
उपस्थिती कहां दर्ज करते हैं पता नहीं
केंद्र में प्रतिनियुक्त एमपीडब्लू विनय यादव की प्रतिनियुक्ति एवं उनका नाम उपस्थिति पंजी में नहीं था जिसके कारण उक्त कर्मी अपनी उपस्थिती कहां दर्ज करते हैं पता नहीं चल पाया। इस पर बीडीओ ने प्रभारी से उक्त कर्मी का चार माह का अनुपस्थिति विवरणी एवं मानदेय भुगतान की जानकारी देने को कहा।
खबरें और भी
15 दिनों से जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर
बीडीओ के निरीक्षण के क्रम में लोढ़िया गांव के भरत राय ने बीडीओ को बताया कि वह पिछले 15 दिनों से जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन केंद्र में चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं।
बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह रामगढ़ प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्र का सही तरीके से संचालन करवाए। लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा कभी भी किसी केंद्र का औचक निरीक्षण नहीं किया जाता है। जिसके कारण केंद्र में पद स्थापित कर्मी अपनी मर्जी से काम करते हैं।