Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi पर भाजपा नेता की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, भड़के कांग्रेस नेता ने दिया करारा जवाब

    By Anoop Kumar Srivastava Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 04:58 PM (IST)

    बाबा बैद्यनाथ की पूजा किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी से कांग्रेसी भड़क गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता श्य ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi पर भाजपा नेता की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, भड़के कांग्रेस नेता ने दिया करारा जवाब
    Rahul Gandhi पर भाजपा नेता की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, भड़के कांग्रेस नेता ने दिया करारा जवाब

    HighLights

    1. फोटो : 01,02 --------

    राजीव, दुमका। देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना किए जाने को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी से कांग्रेसी भड़क गए हैं।

    निशिकांत ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि पारसी परिवार के वारिस राहुल गांधी ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को चौकी की तरह माना। चंदन, तिलक की आस्था को राजनीति का अखाड़ा बनाकर पांच मिनट में पोंछ दिया। नकली हिंदू, नकली भक्त व बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थक राहुल गांधी का कारनामा शर्मनाक व हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

    इधर, डा. साहब के इस टिप्पणी के बाद कांग्रेसी भी गरमा गए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सर्व धर्म की राजनीति करती है। जात-पात, हिंदू-मुस्लमान की राजनीति करने वाली भाजपा के सांसद निशिकांत ने राहुल गांधी पर टिप्पणी कर धर्म को अपमान किया है। जनता समय पर जवाब देगी।

    गुरुमंत्र मिलते ही मान गए लोबिन

    भाई, यह तो कमाल हो गया। तीर-कमान वाले लोबिन बाबू सोमवार को विधान सभा के सदन में हुए फ्लोर टेस्ट में झामुमो की अगुवाई वाली चम्पाई सोरेन के पक्ष में मतदान कर यह जता दिए की यह सब गुरुमंत्र का असर है। दरअसल लोबिन बाबू झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को अपना भगवान मानते हैं।

    यह बात वह सार्वजनिक मंचों से कहते भी रहे हैं। इधर, फ्लोर टेस्ट में पास होने पर मायूस झामुमो कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से उत्साह का संचार हुआ है। झामुमो के नगर संयोजक रवि यादव ने कहा कि देर है अंधेर नहीं। झामुमो के लोग संघर्ष और आंदोलन की उपज हैं। साजिश और षडयंत्र करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। मुश्किल के समय में विरोधियों को परास्त करना हम जानते हैं। यही तो हमारे गुरुजी का गुरुमंत्र है।

    खबरें और भी

    गौरवकांत बाबू पर सबकी निगाहें

    गौरवकांत सिन्हा के कांधे पर अबकी बार भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनके नाम की घोषणा के बाद इस पद के आधा दर्जन दावेदारों का मन भी भारी हो गया है। गौरवकांत बाबू दुमका के जरमुंडी प्रखंड के निवासी और पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद के पुत्र हैं।

    आलाकमान का आशीर्वाद इन्हें मिला है तो उत्साहित हैं। गांव चलो अभियान को सफल बनाने में ताकत झोंक रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिला रहे हैं कि संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो। युग के साथ मिलकर सब कदम बढ़ना सीख लो।

    एकता के स्वर में सब गीत सुनाना सीख लो। गौरव बाबू के इस उत्साह पर पार्टी के अंदर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं। कमल दल के एक नेता जी ने तो यहां तक कह दिया कि पार्टी संगठन को एकता की सूत्र में बांधने की चुनौती ही तो सबसे बड़ी है भाई।

    कोई फ्रंट सीट पर कोई बैक सीट के बोनट पर

    लोकसभा चुनाव अब काफी करीब है। सो, हर कोई अपनी गोटी लाल करने के चक्कर में है। टिकट पाने की इच्छा रखने वाले तो गणेश परिक्रमा भी शुरु कर दिए हैं। इसकी चर्चा लोग-बाग चौक-चौराहों पर कर रहे हैं। अब तीन फरवरी को सरैयाहाट में दही विक्रेता झकसू यादव की दुकान में बैठ कर दही का स्वाद लेने वाले लोगों की ही बातों को सुन लीजिए।

    एक ने कहा कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की यात्रा के दौरान देखे न कि टिकट लेने वाले कितना सक्रिय दिखे। फुरकान अंसारी राहुल गांधी की जीप के फ्रंट सीट पर तो प्रदीप यादव बैक सीट के बोनट पर बैठ कर अपनी ताकत को दिखाने में लगे थे। दूसरे ने कहा कि हां पिछले बार तो झाविमो से प्रदीप बाबू ही चुनाव लड़े थे।

    अबकी बार तो ये भी कांग्रेस में आ गए हैं। सो दोनों के अलावा कई और हैं जो परदे के पीछे से गणेश परिक्रमा में लगे हैं। अब देखिए, किसके भाग्य से छींका टूटेगा।

    ये भी पढ़ें: झारखंड में सियासी हचलच के बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिले राहुल गांधी

    ये भी पढ़ें: विश्वास मत हासिल करने पर चंपई सरकार को राहुल गांधी ने दी बधाई, भाजपा पर जमकर साधा निशाना