झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने टुंडी तराई में मचाया उत्पात, 5 घर क्षतिग्रस्त; वन विभाग पर आक्रोश
टुंडी पहाड़ से बिछड़े एक जंगली हाथी ने पहाड़ी तराई के गांवों में भारी उत्पात मचाया। इसने शुक्रवार रात पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, धान और चावल खा ...और पढ़ें

एआई तस्वीर
HighLights
बिछड़े जंगली हाथी ने टुंडी में मचाया भारी उत्पात।
हाथी ने पांच घर तोड़े, अनाज व घरेलू सामान नष्ट किया।
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की कार्रवाई पर आक्रोश।
जागरण संवाददाता, टुंडी। टुंडी पहाड़ में एक पखवाड़े से अधिक समय से रह रहे जंगली हाथियों के झुंड में से एक बिछड़े हाथी ने शुक्रवार की रात्रि को पहाड़ी तराई में बसे गांवों में जमकर उत्पात मचाया व पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे कई मन धान व चावल खाया और घर में रखे सामानों को तहस नहस कर दिया।
हाथी के इस उत्पात के कारण टुंडी के पहाड़ी तराई पर बसे गांवों में भारी दहशत का माहौल है और लोग रात जग्गा करने को विवश है। ग्रामीणों का प्रशासन एवं वन विभाग पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
झुंड से बिछड़ गया एक हाथी
बताया जाता है कि टुंडी पहाड़ में रह रहे जंगली हाथियों के झुंड में से एक हाथी आधी रात को बिछुड़ गया। इस जंगली हाथी बिछुड़ने से आक्रमक हो गया व पहले पहाड़ी तराई गांव चकामानपुर में बड़की देवी व सोनामुनी देवी का घर तौड़ा व अनाज खाते हुए तितर-बितर कर दिया।
इसके बाद हाथी चिंघाड़ते हुए झिनकी गांव पहुंचा व मनोज गुप्ता का घर तौड़ा फिर गांव वालों की हो हल्ला मचाने पर दलुगौड़ा गांव पहुंचा वहां मुनिका बास्की व चारो बास्की का घर तोड़ते हुए पीरटांड़ गिरिडीह सीमा में प्रवेश कर गया।
खबरें और भी
हाथियों के झुंड को भगाने में कोई दिलचस्पी नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग जंगली हाथियों के झुंड को भगाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। जानकारी मिलने पर शाम को प्रभारी फोरेस्टर ओम प्रकाश आनंद,व प्रकाश टुडू प्रभावित गांव पहुंचे व क्षतिपूर्ति का जायजा लिया। अभी देर रात टुंडी वन विभाग का दस सदस्यीय मशालची टीम चकामानपुर व झिनाकी के बीच गश्त लगा रही है।
इसके महज कुछ दिनों पूर्व भी जंगली हाथियों के झुंड ने तिलेयबेड़ा गांव में दो घरों को तोड़कर अनाज चट गए थे। इस संबंध में टुंडी विधानसभा झामुमो नेता रतिलाल टुडू ने जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवार से जंगली हाथियों के झुंड को भगाने का आग्रह किया है व पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।