Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के बरवाअड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं

    By Anand Kumar Pathak Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 11 May 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

    धनबाद के बरवाअड्डा स्थित किसान चौक ओवरब्रिज पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए इस हा ...और पढ़ें

    हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक।

    हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक।

    जागरण संवाददाता, बरवाअड्डा (धनबाद)। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित किसान चौक ओवरब्रिज पर सोमवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या जेएच 10 बीटी 2693 पर सवार दो युवक लोहारबरवा की ओर से गोविंदपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान किसान चौक ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती वाहन मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच (धनबाद) भेज दिया है।

    समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।