Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों से बिहार में शराब तस्करी जारी, 40 बोतल विदेशी शराब के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

    Updated: Sat, 23 May 2026 07:05 PM (IST)

    मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-कहलगांव के बीच एक ट्रेन से 40 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अवैध बिक्री के लिए शरा ...और पढ़ें

    बरामद शराब के साथ सीआइबी मालदा की टीम। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बरामद शराब के साथ सीआइबी मालदा की टीम। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. 40 बोतल विदेशी शराब के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार।

    2. साहिबगंज-कहलगांव के बीच ट्रेन में हुई कार्रवाई।

    3. आरोपी ने मालदा से जमालपुर ले जाने की बात स्वीकारी।

    संवाद सहयोगी, जागरण, साहिबगंज। पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-कहलगांव रेलखंड पर सीआइबी मालदा द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान एक ट्रेन के ए-2 कोच (ईआर-231878/सी) के लॉकर की तलाशी ली गई। जांच में “टिकून” बैग से ऑफिसर्स चॉइस इलाइट व्हिस्की की 40 बोतलें बरामद हुईं।

    बरामद विदेशी शराब की अनुमानित कीमत करीब 5,600 रुपये बताई गई है। मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी एवं कोच अटेंडेंट दिलबर हुसैन (28) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान वह शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से मालदा टाउन से जमालपुर ले जा रहा था।

    कार्रवाई के बाद बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर जब्त माल और संबंधित दस्तावेज आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ कहलगांव को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा एजेंसियां मामले की आगे जांच कर रही हैं।