RPF ने धनबाद स्टेशन पर पकड़ी गांजे की खेप, गिरिडीह का युवक गिरफ्तार
Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 6.18 किलो गांजा के साथ गिरिडीह का एक युवक पकड़ा गया। दोस्त के कहने पर वह गांजा हजारीबाग रोड तक पहुंचाने के लिए 5000 रुपय ...और पढ़ें

गांजा के साथ पकड़े गए युवक के साथ धनबाद आरपीएफ की टीम। (फोटो सौजन्य)
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म दो-तीन पर रविवार को 6.18 किलो गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गये युवक का नाम गणेश सिंह है। वह गिरिडीह जिले के जमुआ का रहने वाला है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 3.09 लाख है।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ व सीआइबी की ओर से प्लेटफार्म पर सर्च आपरेशन के दौरान काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ एक युवक को पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने बताया कि केंदुआ में रहने वाले उसके दोस्त दीपक कुमार ने धनबाद से हजारीबाग रोड स्टेशन तक गांजा ले जाने के लिए दिया था। वहां से गांजे की डिलिवरी आगे के लिए होनी थी, जिसकी उसे जानकारी नहीं है।
गांजा का बैग पहुंचो के लिए उसे पांच हजार रुपये मिलने थे। आरपीएफ ने उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया। अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सुदीप कुमार घोष ने किया। आरपीएफ व सीआइबी अधिकारी मौजूद थे।