विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: धनबाद विधायक राज सिन्हा बने आसनसोल के प्रभारी

By Ravi Ranjan Anand Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 10 Jan 2026 07:07 AM (GMT+05:30)

Asansol Assembly Election 2026: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में ...और पढ़ें

धनबाद के विधायक राज सिन्हा (बीच में)।

धनबाद के विधायक राज सिन्हा (बीच में)।

HighLights

  1. राज सिन्हा को आसनसोल लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाया।

  2. भाजपा का लक्ष्य 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव जीतना है।

  3. जेपी नड्डा ने राज सिन्हा को यह जिम्मेदारी सौंपी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 पूरी ताकत से साथ लड़ने का निर्णय लिया है। पूरी कोशिश अबकी टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव को पराजित कर सत्ता प्राप्त करने की है। इसी कड़ी पड़ोस के राज्य के भाजपा नेताओं का चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारी साैंपी जा रही है। 

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आसनसोल लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मार्च–अप्रैल में प्रस्तावित बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी बैठक में विधायक राज सिन्हा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें आसनसोल लोकसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी।

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें कुल्टी, बाराबनी, आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, रानीगंज, जामुड़िया, पांडेश्वर, दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम शामिल हैं।

वर्तमान राजनीतिक स्थिति की बात करें तो इनमें से छह विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है, जबकि तीन सीटों पर भाजपा का प्रतिनिधित्व है। ऐसे में भाजपा संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राज सिन्हा की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राज सिन्हा को यह जिम्मेदारी मिलने पर धनबाद महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रवण राय, महामंत्री मानस प्रसून, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा और उपाध्यक्ष शेखर सिंह ने उन्हें बधाई दी है और भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को आसनसोल क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल का आसनसोल लोकसभा क्षेत्र झारखंड के धनबाद जिले की सीमा से सटा हुआ है। राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और सीमावर्ती होने के कारण आसनसोल व धनबाद के आम लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी जान-पहचान है। माना जा रहा है कि इस सामाजिक और राजनीतिक संपर्क का लाभ भाजपा को चुनाव में मिल सकता है।