Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रागिनी सिंह के अपमान पर भड़के समर्थक, धनबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय का पुतला फूंका

    Updated: Tue, 19 May 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

    झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में धनबाद में प्रदर्शन हुआ। समर्थकों और महिलाओं ने ...और पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ श्रवण राय और विधायक रागिनी सिंह। (फाइल फोटो)

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ श्रवण राय और विधायक रागिनी सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. श्रवण राय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप।

    2. धनबाद में समर्थकों ने फूंका श्रवण राय का पुतला।

    3. इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की जोरदार मांग।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विधायक समर्थकों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रवण राय का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

    प्रदर्शन के दौरान “श्रवण राय मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच बंद करो” और “रागिनी सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हाल ही में सांसद ढुलू महतो की आभार यात्रा के दौरान श्रवण राय ने अपनी ही पार्टी की विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    बयान सामने आने के बाद से ही समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई थी। भाजपा महिला नेत्री रश्मि पांडेय ने कहा कि श्रवण राय लगातार महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, जिससे महिला समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि रागिनी सिंह क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाली सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    वहीं, भाजपा नेत्री सुनीता साहू ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है, लेकिन श्रवण राय के बयान ने पूरे महिला समाज को अपमानित किया है। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की कि श्रवण राय सार्वजनिक माफी मांगें और उन्हें तत्काल जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

    खबरें और भी