Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान का गुर्गा सोनू दर्जी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    By Anand Kumar Pathak Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 18 May 2026 11:16 PM (IST)

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह को हथियार सप्लाई करने वाले सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम को बरवाअड्डा से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    बरवाअड्डा थाना में पुलिस की गिरफ्त में सोनू दर्जी। (फोटोः जागरण)

    बरवाअड्डा थाना में पुलिस की गिरफ्त में सोनू दर्जी। (फोटोः जागरण)

    HighLights

    1. प्रिंस खान गिरोह का हथियार सप्लायर सोनू दर्जी गिरफ्तार।

    2. बरवाअड्डा पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए।

    3. सोनू दर्जी पर रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले।

    जागरण संवाददाता, बरवाअड्डा (धनबाद)। वासेपुर का भगोड़ा बदमाश प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में प्रिंस खान गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला गुर्गा सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम पकड़ा गया है।  उसके पास से पुलिस को हथियार भी हाथ लगे हैं। 

    बरवाअड्डा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम को अवैध हथियार, कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला सोनू दर्जी संगठित आपराधिक गिरोह के इशारे पर स्थानीय व्यवसायियों, विभिन्न प्रतिष्ठानों, आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालकों और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है।

    सूचना यह भी थी कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से उसे हथियार और गोलियां उपलब्ध कराई गई थीं। बरवाअड्डा थाना की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाले अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए।

    इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या- 79/26 (दिनांक 18.05.2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस ने आरोपी के पास से :

    • एक छह-चक्रीय देशी रिवॉल्वर एवं दो जिंदा कारतूस
    • एक देशी पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस
    • एक सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।

    गिरफ्तार सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं :

    खबरें और भी

    • गोविंदपुर थाना कांड संख्या- 170/08, दिनांक 17/06/2008, धारा 395/397 भादवि
    • बलियापुर थाना कांड संख्या- 25/09, दिनांक 05/03/2009, धारा 379/411 भादवि
    • बलियापुर थाना कांड संख्या- 24/09, दिनांक 26/03/2009, धारा 379 भादवि
    • गोविंदपुर थाना कांड संख्या- 244/23, दिनांक 19/07/2023, धारा 147/148/149/323/448/504/506
    • बरवाअड्डा थाना कांड संख्या- 297/25, दिनांक 11/12/2025, बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

    छापेमारी दल में बरवाअड्डा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार कश्यप, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार एवं बरवाअड्डा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।