Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुगमा रेलवे फाटक पर कोयला लदा ट्रक फंसा, टली बड़ी रेल दुर्घटना

    By Sudesh Kumar Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 26 Feb 2026 09:19 AM (IST)

    Dhanbad News: मुगमा रेलवे फाटक पर बुधवार रात एक कोयला लदा ट्रक खराब हो गया, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रक का गुल्ला टूटने से फाटक बंद नहीं हो प ...और पढ़ें

    गुल्ला टूटने के बाद रेल फाटक पर खड़ा ट्रक।

    गुल्ला टूटने के बाद रेल फाटक पर खड़ा ट्रक।

    HighLights

    1. मुगमा रेलवे फाटक पर कोयला लदा ट्रक खराब हुआ।

    2. ट्रक खराब होने से रेल परिचालन आधे घंटे बाधित रहा।

    3. बड़ी दुर्घटना टली, दुरंतो एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।

    संस, जागरण, मुगमा (धनबाद)। Mugma Railway Crossing Truck Breakdown: पूर्व रेलवे के पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत मुगमा स्टेशन स्थित रेलवे फाटक पर बुधवार रात करीब आठ बजे कोयला लदा ट्रक खराब हो जाने से रेल परिचालन प्रभावित रहा। संयोग अच्छी थी कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी। अगर ट्रक खराब होने के समय कोई ट्रेन आ जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 

    ट्रक के चक्का का गुल्ला टूट जाने के कारण फाटक का बैरियर बंद नहीं हो पा रहा था, जिससे अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। हालांकि आधे घंटे के अंदर स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

    घटना के दौरान मुगमा स्टेशन पर हावड़ा-बिकेनेर दूरंतों सुपर फास्ट एक्सप्रेस लगभग दस मिनट तक रुकी रही, जबकि वाराणसी-आसनसोल ईएमयू आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लतीफबाबू पुल की ओर से आ रहा ट्रक जैसे ही रेलवे फाटक पार करने लगा, तभी उसका गुल्ला टूट गया और वह गेट पर ही फंस गया।

    सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। हाइड्रा वाहन की मदद से ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद रेल और सड़क दोनों मार्गों पर यातायात सामान्य हो सका।

    खबरें और भी