धनबाद में भूधंसान और गैस रिसाव जारी, जायजा लेने पहुंचे MLA अरूप चटर्जी ने कहा- कहां खर्च हो रहा पैसा पता नहीं
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने केंदुआ में भूधंसान और गैस रिसाव की घटना को गंभीर बताया। उन्होंने विस्थापितों को बेलगड़िया भेजने से पहले रोजगार का विकल्प द ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, धनबाद। केंदुआ में भूधंसान और गैस रिसाव की घटना गंभीर है। लोगों को विस्थापित करने से पहले उन्हें विकल्प देना चाहिए। यहां रोजी रोजगार है, जबकि बेलगड़िया में रोजगार का कोई साधन नहीं है।
बेलगड़िया के विकास को लेकर काफी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन यह पैसे कहां जा रहे हैं यह पता नहीं चल रहा है। यह बातें शुक्रवार को केंदुआ भूधंसान और गैस रिसाव का जायजा लेने पहुंचे निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कही।
उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. गुरुदास चटर्जी से भी अग्नि प्रभावित इलाकों और भूधंसान के बारे में सुना करते थे। लेकिन अब भी स्थिति जस की तस है। बीसीसीएल और जिला प्रशासन को तत्काल सड़क और आवासीय इलाके को सुरक्षित बनाने की पहल करने की बात कही। विस्थापित करने से पहले लोगों के लिए रोजी रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही बेलगड़िया को छोड़ अन्य विकल्प पर भी जिला प्रशासन बात करे।

(गैस रिसाव स्थल पर विधायक अरूप चटर्जी)
विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि भूधंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्र की बातें बहुत सालों से सुन रहे हैं। यहां बहुत लोगों की रैयती जमीन है। बीसीसीएल इसे अपना बता रही है। इसको लेकर एक विशेष समिति बनी है। सचिव और उपायुक्त भी इस कमेटी में शामिल है।
बीसीसीएल को अपनी जमीन का म्यूटेशन कराने का आदेश दिया गया था, जबकि रैयत अपना रशीद कटा रहे हैं। बीसीसीएल पहले अपने काम पूरा करे। रैयतों और आम लोगों के पुर्नवास की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन विस्थापितों की शर्तों पर, न की प्रशासन जबरन किसी को विस्थापित कर दे।
खबरें और भी
धनबाद जिले के कई अग्नि प्रभावित इलाकों में सड़कों पर धंसान हुआ, लेकिन उसकी मरम्मति कर उसे फिर से चालू कर दिया गया। सड़क की तुरंत खुदाई कर इसे भराई कराना चाहिए।
प्रभावित इलाके के लोगों से मिले विधायक
केंदुआ दौरा के दौरान विधायक अरूप चटर्जी यहां के लोगों से भी मिले। उन्होंने उनकी बातों को सुना और अपने स्तर से हर सहयोग देने का भी वादा किया। लोगों ने बताया कि उपायुक्त आदित्य रंजन सीधे तौर पर उन्हें बेलगड़िया जाने की बात कह रहे हैं। उपायुक्त ने उनकी बातें भी नहीं सुनी। विधायक चटर्जी ने आश्वासन दिया कि लोगों के मामले को लेकर वे उपायुक्त से बात करेंगे।
गैस का निकलना जारी
धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर धंसान जारी है। सड़क लगातार नीचे धंस रही है और दरारों का दायरा बढ़ता जा रहा है। वहीं पुराना महाप्रबंधक आवास की चाहरदीवारी के पास से लगातार गैस निकल रही है। गैस कभी तेज तो कभी धीमी हो जाती है। इस इलाके में लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।