धनबाद: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, केस न करने के लिए ₹10 लाख का दबाव; थाने में हंगामा
धनबाद के बरवाअड्डा में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में राजू महतो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर केस दर्ज न करने के लिए 10 लाख रुपये का ...और पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास ( सांकेतिक तस्वीर )
HighLights
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार।
थाने में सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज।
केस न करने के लिए 10 लाख रुपये का दबाव।
जागरण संवाददाता, बरवाअड्डा। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्राडीह में गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध थाना में लड़की के पिता ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी पुत्री शाम को घर के पीछे शौच करने के लिए गयी थी। इस दौरान गांव के राजू महतो लड़की को अकेले देख गलत नीयत से हाथ पकड़ कर दुष्कर्म करने की नियत से जमीन पर पटक दिया।
बेटी द्वारा विरोध करने व शोर मचाने की आवाज सुनकर अपने परिवार के साथ पहुंचा तो देखा कि राजु महतो लड़की को छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी राजू महतो गिरफ्तार कर लिया है।
सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
वहीं इस मामले में एसआई नागेश श्रीवास्तव के लिखित शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। दिए आवेदन में एसआई श्रीवास्तव ने कहा है कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी।
मुर्राडीह के गोलक महतो एवं गणेश महतो एक दर्जन महिलाओं को लेकर जबरन थाना में प्रवेश कर गये और सरकारी काम में बाधा डालते हुए हो हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन को गाली, गलौज करने लगे।
10 लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहे
एसआई श्रीवास्तव ने कहा है कि गणेश महतो व गोलक महतो एवं अन्य महिला पुरुष अकारण पुलिस पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे थे।
इस संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी पक्ष पर केस नहीं करने के लिए 10 लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे। इसे लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।